Download App

Latest News

रुपया संभालने की मुहिम : आरबीआई का बड़ा फैसला, बैंकों की खुली पोजिशन पर रोकबालेंद्र शाह : पीएम मोदी की बधाई से गदगद हुए नेपाल के नए पीएम, साथ काम करने के लिए दिखाई उत्सुकताछिंदवाड़ा हादसे पर सियासी घमासान : सरकारी फरमान पर जीतू ने सरकार को घेरा, कहा- अब संवेदना भी हो गई खत्मजेवर एयरपोर्ट देश को समर्पित : पीएम मोदी ने आम जनता से कराया उद्घाटन, कहा- युवाओं के भविष्य को उड़ान देगा हवाई अड्डाअब बाबा विश्वनाथ की नगरी में सुनाई देगी विक्रमोत्सव की गूंज : 3 से 5 अप्रैल तक होगा भव्य आयोजन, सम्राट विक्रमादित्य के वैभवशाली कालखंड का होगा मंचन

फिल्म फायर के 25 साल : शबाना ने शेयर की तिकडी की खास तस्वीर, कैप्शन में लिखी यह बात

शबाना ने शेयर की तिकडी की खास तस्वीर, कैप्शन में लिखी यह बात
a

admin

Invalid DateInvalid Date

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने आज सोशल मीडिया पर अपनी, नंदिता दास और दीपा मेहता की एक खास तस्वीर शेयर कीं है। उन्होंने फिल्म फायर के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया। साथ ही उन्होंने इस बात से भी पर्दा उठाया की कैसे फरहान अख्तर के कहने पर आखिर में फिल्म का क्लाइमेक्स बदला गया था।

शबाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी, नंदिता दास और दीपा मेहता की एक खास तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, फायर तिकड़ी! 25 साल बाद.. यह फिल्म पूरी दुनिया में संदर्भ बिंदु बनी हुई है। बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका अंत अलग था। यह युवा था फरहान अख्तर, जिन्होंने सलाह दी कि अंत को बदला जाना चाहिए, जो कि अंत में रखा गया है।

अंग्रेजी में क्यों रखे गए फिल्म फायर के संवाद

शबाना आजमी ने आगे लिखा, इसे मूल रूप से हिंदी में शूट किया जाना था, लेकिन संवाद सही नहीं लगे। इसलिए शूटिंग से 2 दिन पहले दीपा मेहता ने मूल अंग्रेजी को ही रखने का फैसला किया, जिसे निर्माता बॉबी बेदी ने बहुत पसंद किया। भगवान का शुक्र है कि अभिनेता द्विभाषी थे और चुनौती का सामना कर सके।

फिल्म फायर

दीपा मेहता द्वारा निर्देशित, फायर में नंदिता दास, शबाना आजमी, जावेद जाफरी, विनय पाठक और कुलभूषण खरबंदा ने अभिनय किया। श्फायरश्, जिसमें दो महिलाओं की कहानी बताई गई है, जो एक पितृसत्तात्मक घराने के दायरे में इच्छा और स्वतंत्रता की तलाश में हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder