Latest News
दिग्गज संगीतकार की 86वीं जयंती आजः : पुष्पांजलि करने आवास पहुंची आशा भोसले हुई भावुक, पति के लिए कही यह बात
मुंबई। बालीवुड के दिग्गज संगीतकार आरडी बर्मन की आज 86वीं जयंती है। इस मौके पर नेता-अभिनेता और संगीत प्रेमी उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रह हैं। इसमें भारत की मसहूर गायिका आशा भोसले का भी नाम शामिल हैं। यहां पर आपको बता दें कि आरडी बर्मन आशा भोसले के पति थे। 54 साल की उम्र में हार्ट अटैक से बर्मन का निधन हो गया था। आशा भोसले आरडी बर्मन को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंची और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
आशा भोसले हर साल आरडी बर्मन की जयंती पर उनके आवास पर जाती हैं और संगीत उद्योग में उनके योगदान के लिए आभार जताती हैं। इस साल भी उन्होंने ऐसा ही किया। आशा भोसले ने आरडी बर्मन की तस्वीर पर फूल चढ़ाए। उसके बाद उनके संगीत करियर को श्रद्धांजलि देने के लिए हारमोनियम पर माला चढ़ाई। उनके साथ महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार भी शामिल हुए। उन्होंने भी आरडी बर्मन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जन्मदिन का केक काटा गया।
आरडी बर्मन के न होने पर जताया दुख
मीडिया से बात करते हुए आशा भोसले ने आरडी बर्मन के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने दिग्गज कलाकार के न होने पर दुख जताया। उन्होंने कहा इतने साल हो गए हैं। हमने उनके साथ मुश्किल गाने गाए और अच्छे गाने गाए। हमने बहुत कुछ किया है। आज उनका जन्मदिन है, लेकिन वह यहां नहीं हैं। मुझे इस बात का बहुत दुख है। इसलिए, उनका जन्मदिन मनाते हुए, मैं बस उनके बारे में सोचती हूं। उनके बारे में सोचना बहुत अच्छा लगता है।
बर्मन की शादी और निधन
आपको बता दें बर्मन का पूरा नाम राहुल देव बर्मन था। उनका जन्म 27 जून, 1939 को कलकत्ता में गायक और संगीतकार सचिन देव बर्मन के घर हुआ था। पंचम दा के नाम से मशहूर, उन्होंने 331 फिल्मों में संगीत दिया और ज्यादातर काम अपनी पत्नी आशा भोसले और किशोर कुमार के साथ किया। उन्होंने कई बेहतरीन गाने भी गाए, जिनमें श्शोलेश् फिल्म का मशहूर गाना श्महबूबा महबूबाश् भी शामिल है। बर्मन की पहली शादी रीता पटेल से हुई थी, जिनसे वे 1971 में अलग हो गए। इसके बाद साल 1980 में उन्होंने आशा भोसले से शादी कर ली। 54 साल की उम्र में हार्ट अटैक से बर्मन का निधन हो गया।
Advertisement
Related Post