Download App

Latest News

मप्र के पहले सीएम की जयंती पर मोहन का नवाचार : विधानसभा में अर्पित की पुष्पांजलि, मप्र के विकास में शुक्ल के योगदान का किया स्मरणपूर्व पीएम का पोते रेवन्ना जिंदगी भर रहेगा सलाखों के पीछे : रेप केस कोर्ट का फैसला, कल ठहराया गया था दोषी, 18 का जुर्माना लगासीहोर में बही विकास की गंगा : सीएम मोहन ने दी सौगात, बोले- मप्र के बदलते दौर का साक्षी बन रहा जिलामकाउ ओपन में भारत का सफर खत्म : सेमीफाइनल में हारे में शटलर लक्ष्य- मन्नेपल्ली ऐसे अत्याचार हुए की शब्द पड़ जाएंगे कम : जेल में बिताए दिनों का ऐसे दर्द बयां किया साध्वी नेबिहार वोटर वेरिफिकेशन : मतदाता सूची से गायब हुए 65 लाख फर्जी वोटर, ईसी पर बरसे तेजस्वी, कहा- नहीं बरती गई पारदर्शिताईसी अब स्वतंत्र संस्था नहीं : राहुल ने फिर बोला जुबानी हमला, कहा- साबित करने के लिए हमारे पास हैं पक्के सबूतबरसात का मौसत : बारिश में सेहतमंद रहना तो खाएं लिंगुड़ा की सब्जी, स्वाद में भी है लाजवाबफिटनेस को लेकर फिक्रमंद जान्हवी की छोटी बहन : 290 केजी वजन उठाकर हिप थ्रस्ट करती आई नजर नजर योगी की हुंकार : नया भारत दुश्मन के घर में घुसकर मिट्टी में मिलाने का रखता है माद्दा, मंच पर मौजूद थे पीएम मोदी भी

रणवीर की बहुचर्चित मूवी रामायण का टीजर रिलीज : फर्स्ट लुक में झलक रही फिल्म की भव्यता, एक्टर और राॅकिंग स्टार दिखे इस रूप में

Featured Image

Author : Ganesh Sir

पब्लिश्ड : 03-07-2025 03:58 PM

अपडेटेड : 03-07-2025 10:28 AM

मुंबई। बालीवुड एक्टर रणवीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म रामायण का पहला लुक रिलीज हो गया है। तीन मिनट के टीजर में आपको रणबीर कपूर की भगवान राम और रॉकिंग स्टार यश की रावण के रूप में पहली झलक मिलेगी। फिल्म प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर रामायण का एक वीडियो शेयर किया है। फर्स्ट लुक टीजर में फिल्म की भव्यता झलक रही है। राम और रावण के बीच के संघर्ष को दमदार विजुअल्स के साथ दिखाया गया है। एक सीन में रणबीर को जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते हुए देखा जा सकता है। यश का रावण लुक भी काफी शक्तिशाली प्रतीत हो रहा है।

बता दें कि ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। दूसरी किस्त 2027 में रिलीज होगी। अभी से दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले के टीजर की शुरुआत ए आर रहमान के म्यूजिक से होती है। फिर आपके बताया जाता है कि ये कहानी उस दौर की है, जब समय का कोई नाम-ओ-निशान नहीं था। ब्रह्मांड का संतुलन तीन शक्तियों के हाथ में था ब्रह्मा (जो रचते हैं)। विष्णु (जो संभालते हैं) और शिव (जो खत्म करते हैं)। इन तीनों की वजह से देवता, ऋषि, इंसान और राक्षस सब शांति से रहते थे, लेकिन इसी संतुलन की राख से एक ऐसी ताकत उठती है, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई।

रणबीर का राम अवतार लग रहा शक्तिशाली

फिल्म के पहले लुक में रणबीर कपूर को धनुषधारी योद्धा के रूप में दिखाया गया है। उनकी आंखों में दृढ़ निश्चय और पीठ पर टंगे धनुष के साथ वो एक सच्चे योद्धा की तरह दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में दिख रहा उदयमान सूरज और बादलों का समावेश इस पोस्टर को और भी भव्य बनाता है। रणबीर के इस लुक ने साबित कर दिया है कि वो राम के किरदार में जान फूंकने वाले हैं।

सनी देओल-रवि दूबे ने किया पोस्ट

श्रामायण फिल्म को लेकर सनी देओल ने पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- सम्मानित महसूस कर रहा हूं उस कथा का हिस्सा बनकर, जिसने पीढ़ियों को आकार दिया है। स्वागत है नमित मल्होत्रा की रामायण की दुनिया में- राम बनाम रावण की अमर गाथा। वहीं रवि दूबे ने भी रामायण के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता...।

रामायण फिल्म की स्टारकास्ट

इस फिल्म की स्टारकास्ट भी किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं है। जहां रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में हैं, वहीं सई पल्लवी मां सीता के रूप में दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। इनके अलावा सनी देओल हनुमान के अवतार में नजर आएंगे, जिनकी आक्रामकता और भावनात्मक गहराई दोनों इस किरदार को मजबूती देने वाली हैं। यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे और उनका रौबदार लुक इस बात की पुष्टि करता है कि उन्होंने इस किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाया है। रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में होंगे, जो राम के सबसे बड़े सहयोगी के रूप में दिखाई देंगे। वहीं रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का रूप धारण करेंगी, जबकि काजल अग्रवाल मंदोदरी और लारा दत्ता कैकई के किरदार में नजर आएंगी।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder