Download App

Latest News

मप्र के पहले सीएम की जयंती पर मोहन का नवाचार : विधानसभा में अर्पित की पुष्पांजलि, मप्र के विकास में शुक्ल के योगदान का किया स्मरणपूर्व पीएम का पोते रेवन्ना जिंदगी भर रहेगा सलाखों के पीछे : रेप केस कोर्ट का फैसला, कल ठहराया गया था दोषी, 18 का जुर्माना लगासीहोर में बही विकास की गंगा : सीएम मोहन ने दी सौगात, बोले- मप्र के बदलते दौर का साक्षी बन रहा जिलामकाउ ओपन में भारत का सफर खत्म : सेमीफाइनल में हारे में शटलर लक्ष्य- मन्नेपल्ली ऐसे अत्याचार हुए की शब्द पड़ जाएंगे कम : जेल में बिताए दिनों का ऐसे दर्द बयां किया साध्वी नेबिहार वोटर वेरिफिकेशन : मतदाता सूची से गायब हुए 65 लाख फर्जी वोटर, ईसी पर बरसे तेजस्वी, कहा- नहीं बरती गई पारदर्शिताईसी अब स्वतंत्र संस्था नहीं : राहुल ने फिर बोला जुबानी हमला, कहा- साबित करने के लिए हमारे पास हैं पक्के सबूतबरसात का मौसत : बारिश में सेहतमंद रहना तो खाएं लिंगुड़ा की सब्जी, स्वाद में भी है लाजवाबफिटनेस को लेकर फिक्रमंद जान्हवी की छोटी बहन : 290 केजी वजन उठाकर हिप थ्रस्ट करती आई नजर नजर योगी की हुंकार : नया भारत दुश्मन के घर में घुसकर मिट्टी में मिलाने का रखता है माद्दा, मंच पर मौजूद थे पीएम मोदी भी

रूस में आया जबरदस्त शक्तिशाली भूकंप : 13 फीट ऊंची उठीं सुनामी की लहरें, जद में रहे अमेरिका और आपान भी

Featured Image

Author : admin

पब्लिश्ड : 30-07-2025 11:58 AM

अपडेटेड : 30-07-2025 06:28 AM

मास्को। बुधवार की सुबह रूस में तबाही लेकर आई। यहां के सुदूर पूर्वी इलाके कामचटका में तडके जबरदस्त भूकंप आया है। यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि करीब 13 फीट ऊंची सुनामी उठी, जिसमें कई इमारतों को नुकसान पहुंचा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 8.8 मापी गई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप समुद्र के नीचे आया, जिसके बाद जापान और अमेरिका की एजेंसियों ने सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के बाद प्रशांत क्षेत्र की चिंताएं बढ गई है।

यह भूकंप रूस के पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से लगभग 119 किलोमीटर (74 मील) की दूरी पर केंद्रित था, जिसकी आबादी लगभग 1 लाख 80 हजार है, तथा इसके कारण कई देशों में तत्काल सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। भूकंप के झटकों के कारण अधिकारियों को भूकंप के केंद्र के पास के कई क्षेत्रों को खाली कराना पड़ा, विशेष रूप से कामचटका प्रायद्वीप में जहां 3 से 4 मीटर (10 से 13 फीट) ऊंची सुनामी लहरें उठने की सूचना मिली थी। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, कुछ इलाकों में इमारतों को नुकसान जरूर पहुंचा, लेकिन शुरू में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं मिली।

जापान के तटीय इलाकों में आई सुनामी

जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय इलाकों में सुनामी आ गई। होनोलूलू में बुधवार को सुनामी चेतावनी सायरन बजने लगे और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि लगभग 30 सेंटीमीटर ऊंची पहली सुनामी लहर होक्काइडो के पूर्वी तट पर नेमुरो पहुंची। स्थानीय गवर्नर वालेरी लिमारेंको के मुताबिक, पहली सुनामी लहर प्रशांत महासागर में रूस के कुरील द्वीप समूह की मुख्य बस्ती सेवेरो-कुरीलस्क के तटीय क्षेत्र में आई। आसपास रहने वाले लोग सुरक्षित हैं। दोबारा लहर आने का खतरा टलने तक वे ऊंचे स्थानों पर ही रहेंगे।

3 मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठने की आशंका

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कई प्रशांत देशों और क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि कुछ क्षेत्रों में 3 मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठने की आशंका है। अलास्का, हवाई, चिली, सोलोमन द्वीप और न्यूजीलैंड जैसे तटीय इलाकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हवाई में, होनोलुलु में सुनामी की चेतावनी के सायरन बजने लगे, जिससे निवासियों और पर्यटकों को ऊंचे स्थानों पर भेजने के लिए कहा गया।

प्रशांत सुनामी केन्द्र का अलर्ट

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने अपने आधिकारिक अलर्ट में कहा, जान-माल की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए जाने की जरूरत है। साथ ही चेतावनी दी कि स्थानीय समयानुसार बुधवार शाम 7 बजे के आसपास पहली लहर आने की उम्मीद है। भूकंप के तुरंत बाद, रूस के कुरील द्वीप समूह की मुख्य बस्ती सेवेरो-कुरीलस्क में पहली सुनामी लहर आई। स्थानीय गवर्नर वालेरी लिमारेंको ने लहर के आने की पुष्टि की और कहा कि एहतियात के तौर पर लोगों को निकाला गया है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder