Download App

Latest News

महाकालेश्वर मंदिर : उज्जैन में मौजूद हैं बाबा महाकाल का वृद्ध स्वरूप, इनके दर्शन के बिना अधूरी है धार्मिक यात्राएमपीपीजीसीएल की उपलब्धि : जबलपुर में स्थापित होगा देश का सबसे बड़ा मल्टी फंक्शनल ट्रेनिंग सिम्युलेटर, 14 करोड़ में नयागांव में लेगा आकार

उत्तराखंड-नेपाल बार्डर पर भीषण सड़क हादसा : पिथौरागढ़ में बारातियों से भरी बस गिरी खाई में, 13 की मौत, 34 घायल, इनमें कई की हालत गंभीर

पिथौरागढ़ में बारातियों से भरी बस गिरी खाई में, 13 की मौत, 34 घायल, इनमें कई की हालत गंभीर
a

admin

Feb 06, 202603:50 PM

पिथौरागढ़। उत्तराखंड और नेपाल की सीमा से सटे पिथौरागढ़ जिले के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेपाल के बैतडी जिले में बडी से बजांग बारात लेकर जा रही एक बस गहरी खाई में गिर गई, इस भीषण हादसे में जहां 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 34 लोग घायल हुए हैं। घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।

पुरचुंणी नगरपालिका सात भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुडा जा रही बस पुरचूंणी के बड़गांव मोड से अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में क्षमता से अधिक सवारियां थीं। यह बारात की बस देहरादून और उत्तराखंड की सीमा के पास से नेपाल की ओर जा रही थी। गहरी खाई में गिरने के कारण बस में सवार अधिकांश लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरिक्षक बलदेव बडू ने बताया कि रात्रि के समय नेपाल एपीएफ, प्रहरी एवं स्थानीय जनता द्वारा यात्रियों का रेस्क्यू किया गया।

13 साल के मासूम की भी मौत

दुर्घटना में मरने वालों में बजांग बित्थड चीर गांव पालिका निवासी केशव राज जोशी (40) अशोक राज जोशी 13, बसंत राज जोशी (35), बिष्णु दत्त जोशी (41), नरेश राज जोशी (42), बिशन दत्त जोशी (17) दीपक जोशी (28), किशन जोशी (46), बजांग केदारस्यु गांव पालिका निवासी मोहन देव भट्ट (60) केशव भट्ट (27), बजांग जय पृथ्वी नगरपालिका निवासी बसंत राज रतला (40), बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका निवासी पुष्पा अवस्थी (40), बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका निवासी सुशील जोशी शामिल हैं।

छह बारातियों की घटनास्थल पर ही मौत

जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरिक्षक बलदेव बडू ने बताया कि बस दुर्घटना में छह बरातियों की घटना स्थल में ही मौत हो गई। पांच बरातियों की डडेलधुरा अस्पताल में और दो बरातियों की कोटिला अस्पताल में मौत हो गई। घायलों में कुछ और बरातियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में अधिक संख्या में बराती सवार थे। चढ़ाई के दौरान बस नहीं चढ़ पाई और हादसा हो गया। 25 घायल बारातियों का डडेलधुरा अस्पताल और पांच गंभीर रूप से घायल बरातियों को धनगढी भेज दिया गया है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder