Download App

Latest News

गुलाबी नगरी : हिंदू त्योहार-मुस्लिम कारीगरी के अद्भुत संगम की मिसाल है होली, सदियों पुरानी परंपरा आज भी जीवंतओटीटी पर रिलीज हो रही अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' : अभिनेता ने बताया क्यों खास है फिल्ममिडिल ईस्ट की वर्तमान स्थिति चिंताजनक : पीएम मोदी ने शांति-स्थिरता बनाए रखने किया आह्वान, कनाडा के साथ हुई डील का भी किया जिक्रट्रंप से पंगा न लें : व्हाइट हाउस ने जारी किए ऑपरेशन एपिक फ्यूरी पर विशेषज्ञों के बयानमहाकालेश्वर मंदिर : ईष्ट देव के अद्भुत शृंगार का दर्शन कर निहाल हुए भक्त, पंचामृत और फलों से हुआ बाबा महाकाल का अभिषेकभारत-अमेरिका ट्रेड डील : मोहन की कृषि कैबिनेट पर जीतू ने उठाए सवाल, सूबे के अन्नदाताओं को नुकसान से बचाने सरकार से की यह अपीलहोली : मुल्तानी मिट्टी-दही का लेप चेहरे की जलन को करेगा, रंगत को भी निखारने में है मददगार टी-20 विश्व कप केसेमीफाइनल में पहुंचा भारत : ट्रोलर्स के निशाने पर आया पाक का यह पूर्व गेंजबाज, फिक्सिंग वाली कहानी भी दिलाई याद

पाकिस्तान के लिए काल बनी अफगान एयरफोस : नूर खान एयरबेस पर किया सटीक प्रहार, 35 पाक सैनिकों के भी मारे जाने का दावा

नूर खान एयरबेस पर किया सटीक प्रहार, 35 पाक सैनिकों के भी मारे जाने का दावा
a

admin

Mar 02, 202612:13 PM

काबुल। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है। दोनों देशों की सेनाएं बीते तीन चार दिन से आमने-सामने हैं। इतना ही नहीं अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा कि वायुसेना ने पाकिस्तान के कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें रावलपिंडी का नूर खान एयरबेस भी शामिल है। अफगानी वायुसेना के सटीक हमले में 35 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का भी दावा किया गया है। यहां पर बता दें कि आॅपरेशन सिंदूर के दौरान भी इंडियन आर्मी ने नूर खान एयरबेस पर हमला किया था, जिसके बाद वह खंडहर में तब्दील हो गया था।

अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय द्वारा सोशल मीडिया पर जारी बयान के अनुसार, अफगान वायुसेना ने रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस के अलावा बलूचिस्तान के क्वेटा में स्थित 12वीं डिवीजन मुख्यालय और खैबर पख्तूनख्वा की मोहमंद एजेंसी में ख्वाजाई कैंप को भी निशाना बनाया। मंत्रालय का कहना है कि इन हमलों में पाकिस्तान के कई अहम सैन्य कमांड सेंटरों को भारी नुकसान पहुंचा है। अफगान पक्ष ने इसे पाकिस्तानी सेना की हालिया घुसपैठ और हमलों का जवाब बताया है।

अफगान रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

अफगान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा काबुल और बगराम एयरबेस पर किए गए हमलों के प्रतिशोध में की गई है। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि यदि पाकिस्तान ने दोबारा अफगान हवाई सीमा का उल्लंघन किया या किसी भी तरह की आक्रामक गतिविधि की, तो उसे और अधिक कड़ा और निर्णायक जवाब दिया जाएगा। इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का किया ऐलान

तनाव उस समय और बढ़ गया जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का एलान कर दिया। पाकिस्तान ने शुक्रवार को काबुल और कंधार में एयरस्ट्राइक की थी। इसके कुछ घंटों के भीतर ही अफगान सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस पाकिस्तान वायुसेना के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। उल्लेखनीय है कि मई 2025 में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी इस एयरबेस को निशाना बनाया गया था, जिससे इसके बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा था।

पाकिस्तान के दो सैन्य ड्रोन भी मार गिराने का दावा

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तालिबान ने रात भर चले हमलों में 32 से 35 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उनकी 203 मंसूरी, 201 सिलाब और 205 अल-बद्र कॉर्प्स ने इन अभियानों को अंजाम दिया। मंत्रालय के अनुसार, इस दौरान 10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, 10 घायल हुए और चार सैन्य चैकियां पूरी तरह तबाह हो गईं। इसके अलावा अफगान सेना ने पाकिस्तान के दो सैन्य ड्रोन भी मार गिराने का दावा किया है।

अफगानिस्तानी सेना ने आधुनिक हथियारों का किया इस्तेमाल

डिप्टी प्रवक्ता सेदिकुल्लाह नसरत ने कहा कि अफगान सेना ने नंगरहार, पक्तिया, खोस्त और कंधार प्रांतों में आधुनिक लेजर हथियारों और उन्नत सैन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया। फिलहाल सीमा क्षेत्र में भारी तनाव बना हुआ है और दोनों देशों की सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब इस संघर्ष पर टिकी हैं, क्योंकि यदि हालात और बिगड़े तो यह पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
पाकिस्तान के लिए काल बनी अफगान एयरफोस : नूर खान एयरबेस पर किया सटीक प्रहार, 35 पाक सैनिकों के भी मारे जाने का दावा