Latest News

वाशिंगटन। न्यूयार्क में सोमवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। ला गार्डियो एयरपोर्ट खराब मौसम के चलते एयर कनाडा का एक जेट रनवे पर खड़े फायर ट्रक से टकरा गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें चार दमकलकर्मी घायल हो गए हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वही हादसे के समय विमान में करीब 100 यात्री सवार थे। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर विमानों के परिचालन को कुछ घंटे के लिए रोकना पड़ा। घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का भी माहौल निर्मित हो गया था।
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा और स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ विमान एयर कनाडा एक्सप्रेस सीआरजे-900 है, जो मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क पहुंचा था। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, सोमवार तड़के विमान लैंड करने की कोशिश में था, तभी अचानक यह हादसा हुआ। हादसे के बाद आपातकालीन बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में यात्री विमान के अगले हिस्से और श्नोजश् को भारी नुकसान पहुंचता दिख रहा है।
पूरा एयरपोर्ट हुआ ठप
हादसे के तुरंत बाद अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने ला गॉर्डिया एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया। इसका मतलब है कि न तो कोई विमान वहां उतर सकता है और न ही उड़ान भर सकता है। प्रशासन ने शुरुआती बयान में कहा कि आपातकालीन स्थिति के कारण एयरपोर्ट को शाम 6 बजे तक बंद रखा जा सकता है।
यात्रियों के लिए बढ़ी मुश्किल
ला गॉर्डिया न्यूयॉर्क का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। इस हादसे और उसके बाद लागू हुई पाबंदियों के कारण हजारों यात्रियों के फंसने की आशंका है। एविएशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि रनवे पर इस तरह की घटनाएं दुर्लभ होती हैं, लेकिन इनके कारण पूरे एयर ट्रैफिक नेटवर्क पर बुरा असर पड़ता है। जानकारी के मुताबिक, कई फ्लाइट के रूट को डायवर्ट भी किया गया है। फिलहाल, एयर कनाडा और न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट ने इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जांच टीमें मौके पर मौजूद हैं। जांच इस बात को लेकर हो रही है कि आखिर ये हादसा कैसे हुआ।
Advertisement
