Download App

Latest News

पाकिस्तानः बम धमाके से फिर दहला खैबर पख्तूनख्वा : बन्नू में टाइम बम फटने से दो की मौत, डेढ़ दर्जन घायल, मृतकों में एक बच्चा भीअय्यर के केरल में पिनाराई की सत्ता में वापसी के दावों से गरमाई सियासत : राजनीतिक विश्लेषक ने किया करारा पलटवार, संजय राउत से की तुलनामप्र राज्यसभा चुनाव : दिग्गी की सीट से अजा-अजजा नेता को उच्च सदन भेज सकती है कांग्रेस, दावेदारों की है लंबी लाइनमप्र विस के बजट सत्र का आगाज : राज्यपाल के अभिभाषण में रोड़ा बना विपक्ष, देवड़ा पर टिकी जनता की निगाहें, पौने पांच लाख करोड़ का हो सकता है बजट राजस्थान में हादसाः : भिवाड़ी में केमिकल मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में भड़की भीषण आग,जिंदा जल गए मजदूर, मौजूद थे 25 श्रमिक, दो के फंसे होने की आशंका

साल का पहला सूर्य ग्रहण कलः : अंटार्कटिका के बर्फीले क्षेत्रों में दिखेगा रिंग ऑफ फायर का अद्भुत नजारा, जानें कितने प्रकार के होते हैं Solar eclipse

 अंटार्कटिका के बर्फीले क्षेत्रों में दिखेगा रिंग ऑफ फायर का अद्भुत नजारा, जानें कितने प्रकार के होते हैं  Solar eclipse
a

admin

Feb 16, 202603:57 PM

नई दिल्ली। साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण (एन्युलर सोलर एक्लिप्स) है, जिसे रिंग ऑफ फायर के नाम से जाना जाता है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, जिससे चंद्रमा सूर्य की रोशनी को पृथ्वी के कुछ हिस्सों में कुछ समय के लिए रोक देता है। यह घटना साल में दो बार आने वाले एक्लिप्स सीजन में होती है, क्योंकि चंद्रमा की कक्षा सूर्य-पृथ्वी की कक्षा से थोड़ी झुकी हुई होती है।

इस ग्रहण में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता, क्योंकि वह पृथ्वी से अपेक्षाकृत दूर होता है। नतीजा यह होता है कि सूर्य का केंद्र भाग ढक जाता है, लेकिन चारों ओर एक चमकदार रिंग दिखाई देता है, जो आग के गोले जैसा लगता है। मंगलवार को रिंग ऑफ फायर का यह नजारा मुख्य रूप से अंटार्कटिका के दूरस्थ और बर्फीले क्षेत्रों में दिखेगा, एन्युलर फेज की अधिकतम अवधि लगभग 2 मिनट 20 सेकंड रहेगी। भारत में यह नहीं दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण एक-दो नहीं बल्कि कुल चार प्रकार के होते हैं, इनमें टोटल सोलर एक्लिप्स, एन्युलर सोलर एक्लिप्स, पार्शियल सोलर एक्लिप्स और हाइब्रिड सोलर एक्लिप्स।

टोटल सोलर एक्लिप्स: इसमें चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है और अस्थाई तौर पर सूर्य किरणे पृथ्वी तक पहुंच पाती, जिससे दिन के समय में भी अंधकार हो जाता है और सूर्य का कोरोना (बाहरी वायुमंडल) दिखाई देता है। यह सबसे दुर्लभ और खूबसूरत नजारा होता है।

एन्युलर सोलर एक्लिप्स: इसमें चंद्रमा सूर्य से छोटा दिखता है, इसलिए रिंग बनती है। वलयाकार सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और चंद्रमा सूर्य से छोटा दिखाई देता है, सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता। परिणामस्वरूप, सूर्य के चारों ओर चमकदार वलय (रिंग ऑफ फायर) बन जाता है, जो खूबसूरत लगता है।

पार्शियल सोलर एक्लिप्स: इसमें सूर्य का केवल एक हिस्सा ढकता है, जैसे कोई टुकड़ा काटा गया हो। पार्शियल सोलर एक्लिप्स के दौरान चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है, लेकिन तीनों पूरी तरह एक सीधी रेखा में नहीं होते। इससे सूर्य का केवल एक हिस्सा ढक जाता है, बाकी हिस्सा चमकता रहता है, जिससे सूर्य आधा-आधा या चांद के आकार जैसा दिखाई देता है।

हाइब्रिड सोलर एक्लिप्स: पृथ्वी की वक्रता के कारण इसमें कुछ जगहों पर टोटल और कुछ पर एन्युलर दिखता है। हाइब्रिड सोलर एक्लिप्स तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को कुछ जगहों पर पूरी तरह ढक लेता है (टोटल एक्लिप्स) और कुछ जगहों पर केवल छल्ला बनाता है (एन्युलर एक्लिप्स)। यह पृथ्वी की वक्रता और चंद्रमा की छाया की लंबाई के कारण होता है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
साल का पहला सूर्य ग्रहण कलः : अंटार्कटिका के बर्फीले क्षेत्रों में दिखेगा रिंग ऑफ फायर का अद्भुत नजारा, जानें कितने प्रकार के होते हैं Solar eclipse