Download App

Latest News

हमारी टीम उतनी अच्छी नहीं थी : टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम के शर्मनाक प्रदर्शन पर बोले ट्रेविस हेड, वर्ल्ड कप 2027 को लेकर भी बोलेपिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल और रहे अनिश्चित : दुबई से सकुशल वतन वापसी पर बोली पीवी सिंधु, और क्या कहा जानेंईरान पर अभी एक्शन नहीं लेते तो भविष्य में होता मुश्किल : नेतन्याहू का बड़ा बयान, कहा- तेहरान अमेरिका को भी बना सकता था निशानाधर्म : धन की देवी लक्ष्मी जंयती : चंद्र ग्रहण के चलते जानें माता कैसे होंगी प्रसन्न, मिलेगा धन-वैभवबाथू मंदिर : हर साल 8 महीने की जल समाधि लेता है चमत्कारी शिव मंदिर

हथियारों के दम पर अमेरिका अनंत काल तक लड़ सकता है युद्ध : ईरान-इजराइल भीषण जंग के बीच ट्रंप के ऐसे बयान से खड़े हो रहे कई बड़े सवाल

ईरान-इजराइल भीषण जंग के बीच ट्रंप के ऐसे बयान से खड़े हो रहे कई बड़े सवाल
a

admin

Mar 03, 202601:14 PM

वॉशिंगटन। मिडिल ईस्ट में बीते चार से भीषण जंग जारी है। ईरान और इजरायल एक-दूसरे लगातार हमले कर रहे हैं। मिसाइलें और ड्रोन्स से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इन हमलों में सबसे ज्यादा ईरान को हुआ है। अब तक सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली हुसैनी खामेनेई समेत जहां कई बड़े लीडर मारे जा चुके हैं, तो वहीं सैकड़ों आम नागरिकों और सैनिकों की भी मौत हो चुकी है। इस भीषण जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के हथियार भंडार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अमेरिकी गोला-बारूद भंडार पर जानकारी देते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि युद्ध हमेशा चलते रह सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास मध्यम और उच्च श्रेणी के हथियारों की आपूर्ति अब तक के सबसे अच्छे स्तर पर है और इन हथियारों की उपलब्धता लगभग असीमित है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि मौजूदा भंडार के दम पर युद्ध लंबे समय तक और प्रभावी ढंग से लड़े जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये हथियार अन्य देशों के सबसे उन्नत हथियारों से भी बेहतर हैं। उन्होंने साफ कहा कि हथियारों के दम पर अमेरिका युद्ध अनंत काल तक और बहुत सफलतापूर्वक लड़े जा सकते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या ईरान से चल रही जंग लंबी खींच सकती है?

हाई-एंड हथियारों पर चिंता

ट्रंप ने यह भी कहा कि अत्याधुनिक श्रेणी के हथियारों की आपूर्ति अभी उस स्तर पर नहीं है, जहां वे चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने जोड़ा कि अमेरिका के लिए बड़ी मात्रा में उन्नत हथियार विदेशों में भी संग्रहित हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है।

बाइडेन और यूक्रेन पर निशाना

अपने बयान में ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बाइडेन ने अमेरिका का समय और पैसा यूक्रेन को हथियार देने में खर्च कर दिया। ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को लेकर विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन को सैकड़ों अरब डॉलर मूल्य के हथियार मुफ्त में दे दिए, लेकिन बदले में अपने हथियार भंडार को फिर से भरने पर ध्यान नहीं दिया गया।

मैंने सेना को दोबारा मजबूत किया

ट्रंप ने दावा किया कि अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने अमेरिकी सेना को दोबारा मजबूत किया और अब भी सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका पूरी तरह से हथियारों से लैस है और किसी भी स्थिति में श्बड़ी जीतश् हासिल करने के लिए तैयार है।

जमीनी स्तर पर अमेरिकी सेना की तैनाती की जरूरत नहींरू ट्रंप

इससे पहले ट्रंप ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमले पर प्रतिक्रया दी है। अमेरिका में न्यूजनेशन के एक पत्रकार से बातचीत के हवाले से अल जजीरा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जब उनसे पूछा गया कि अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले की प्रतिक्रिया क्या होगी? तो उन्होंने साफ कहा कि आपको बहुत जल्द पता चल जाएगा। साथ ही कहा कि ईरान के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर अमेरिकी सेना की तैनाती की आवश्यकता नहीं होगी।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
हथियारों के दम पर अमेरिका अनंत काल तक लड़ सकता है युद्ध : ईरान-इजराइल भीषण जंग के बीच ट्रंप के ऐसे बयान से खड़े हो रहे कई बड़े सवाल