Download App

Latest News

बाबा महाकाल का अद्भुत शृंगार देखकर गदगद हुए भक्त : कपाट खुलते ही जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंजा परिसरराज्यसभा चुनाव को लेकर मप्र कांग्रेस हलचल : जीतू के बाद अब अरुण यादव ने दावेदारी को लेकर लिया बड़ा बयान, क्या कहा जानें

धमकियों से नहीं घबराएगा कोई भी ईरानी : ट्रंप के 48 घंटे वाले अल्टीमेटम पर अराघची का करारा जवाब

ट्रंप के 48 घंटे वाले अल्टीमेटम पर अराघची का करारा जवाब
a

admin

Mar 23, 202611:54 AM

नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में चल रही जंग के करीब 25 दिन बीत गए हैं, लेकिन यह युद्ध अभी तक अंजाम तक नहीं पहुंचा है। अमेरिका-इजरायल जहां ईरान को लगातार परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं। वहीं ईरान भी मुंहतोड़ जवाब देने की चेतावनी देने से बाज नहीं आ रहा है। इस बीच होर्मुज खोलने को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 48 घंटे वाले अल्टीमेटम वाले बयान पर ईरान ने करारा जवाब दिया है। बता दें कि ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि होर्मुज खोलो, वरना बिजलीघर तबाह कर देंगे।

ट्रंप के इस अल्टीमेटम पर ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया कि ईरान ने इस सामरिक समुद्री मार्ग को बंद नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जहाजों की आवाजाही में आ रही कमी का मुख्य कारण बीमा कंपनियों में व्याप्त युद्ध का भय है, जिसकी वजह से शिपिंग कंपनियां इस क्षेत्र से गुजरने में संकोच कर रही हैं। अराघची ने इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर अमेरिका और इजरायल की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।

ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप को दिखाया आईना

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका और इजरायल पर युद्ध शुरू करने का आरोप लगाते हुए कहा, होर्मुज स्ट्रे्ट बंद नहीं हुई है। शिपिंग कंपनियां इसलिए हिचकिचा रही हैं क्योंकि बीमा कंपनियों को उस युद्ध का डर है जो ईरान ने नहीं, बल्कि आपने ही शुरू किया है। कोई भी बीमा कंपनी और कोई भी ईरानी और धमकियों से नहीं घबराएगा। सम्मान करने की कोशिश करें। समुद्र में जहाजों के आने-जाने की आजादी तभी संभव है जब व्यापार करने की आजादी हो। अगर आप इन दोनों का सम्मान नहीं करेंगे, तो आपको दोनों में से कुछ भी नहीं मिलेगा।

आईडीएफ ने ईरान को लेकर किया यह दावा

इजरायली डिफेंस फोर्स का कहना है कि उसने तेहरान में बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू किए हैं, जिनका निशाना ईरान के आतंकवादी शासन का इंफ्रास्ट्रक्चर है। ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरान की राजधानी तेहरान में हुए धमाकों की आवाज बहुत ज्यादा है। फार्स न्यूज एजेंसी ने तेहरान के पांच इलाकों में धमाकों की भयानक आवाजें आने की खबर दी।

ईरानी मीडिया ने कहा कि हमले एरिया 1, 4, 11, 13 और 21 में हुए और कितना नुकसान हुआ और कितने लोग मारे जा सकते हैं, इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। वहीं ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम शहर के पूर्वी हिस्से में एक्टिवेट हो गए हैं। इसका मतलब है कि ईरान अमेरिका-इजरायली ड्रोन का जवाब दे रहे हैं।

मिडिल ईस्ट के हालात बहुत गंभीर

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर फातिह बिरोल ने चेतावनी दी है कि मिडिल ईस्ट में हालात बहुत गंभीर हैं और 1970 के दशक के दो एनर्जी संकटों को मिलाकर भी उनसे ज्यादा खराब हैं। ऑस्ट्रेलिया के नेशनल प्रेस क्लब में एक भाषण में बिरोल ने कहा कि मौजूदा संकट का सबसे बड़ा समाधान होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना है, जिसे ईरान ने देश पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद असरदार तरीके से ब्लॉक कर दिया है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
धमकियों से नहीं घबराएगा कोई भी ईरानी : ट्रंप के 48 घंटे वाले अल्टीमेटम पर अराघची का करारा जवाब