Download App

Latest News

भृंगराज : सिर्फ बालों के लिए ही नहीं, पित्त और वात को भी संतुलित करने में सहायक, जानें सेवन के लाभ'ये नया सफर जरूर धमाल मचाएगा' : 'मंगल-देश की बेटी' के लिए दीपिका सिंह को फैंस ने दी बधाईक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया : सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में बड़ा उलटफेर, मैक्सवेल-कोंस्टास को नहीं मिली जगह

महंगाई का तगड़ा झटका : कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ा इजाफा, अब एक सिलेंडर पर देने होंगे 2,078 रुपए

कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ा इजाफा, अब एक सिलेंडर पर देने होंगे 2,078 रुपए
a

admin

Apr 01, 202612:54 PM

नई दिल्ली। वित्तीय वर्ष के पहले दिन ही महंगाई का झटका लगा है। 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 195 रुपये 50 पैसे का इजाफा हो गया है। इस बढ़ोतरी के बाद कामर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,078 रुपये 50 पैसे हो गई है। कंपनियों द्वारा मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के चलते के कारण कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। राहत की बात यह रही की कि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर अभी भी 913 रुपये में मिल रहा।

बता दें कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1 मार्च को 1768.50 रुपये थे, जो 7 मार्च को बढ़कर 1883 रुपये हो गए थे। इसके बाद अब 195.50 रुपये बढ़कर 2078.50 हो गए हैं। यानी 1 मार्च से अब तक 310 की कुल बढ़ोतरी हो चुकी है। अब दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम बढ़ कर 1883 रुपये से बढ़कर 2078.50 रुपये हो गया है वहीं 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2208.00 रुपये, मुंबई में 2031.00 रुपये और चेन्नई में 2246.50 रुपये हो गई है।

होटल या बाहर खाना होगा महंगा

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा, क्योंकि होटल और रेस्टोरेंट संचालक खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा सकते हैं। इसका अर्थ है कि होटल या बाहर खाना महंगा हो सकता है।

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से गैस और कच्चे तेल की सप्लाई में दिक्कत

दरअसल, ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के चलते पूरी दुनिया के सामने ऊर्जा संकट बढ़ गया है। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से गैस और कच्चे तेल की सप्लाई में दिक्कत हो रही है। इसकी वजह से कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहें है। दुनिया के कई देशों में गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों भारी इजाफा हुआ है। भारत में एलपीजी गैस के दाम युद्ध के बीच अब तक दो बार बढ़ चुके हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder