Download App

Latest News

Iran War Effect : देश मे बढ़ सकते है कंडोम के दाम गर्मियों में करेले का सेवन फायदेमंद : डायबिटीज-पाचन की समस्याओं से दिलाएगा राहतबेटी की शादी में शामिल होने करीम को जेल से एक दिन की मिली मोहलत : पुलिस के साये में हुआ निकाह, आतंकी गतिविधियों में शामिल होने युवाओं का करता था ब्रेनवाॅशभोपाल मेट्रो परियोजना में बड़ी उपलब्धि : 24 मीटर नीचे सुरंग खोदने जमीन के नीचे उतरी नल बोरिंग मशीन, दुर्गावती ने शुरू की खुदाईपितृत्व अवकाश को कानूनी अधिकार बनाने बहस तेज : आप सांसद ने संसद में उठाया मुद्दा, कहा- केयरगिविंग सिर्फ मां की नहीं, पिता की भी जिम्मेदारी

Iran War Effect : देश मे बढ़ सकते है कंडोम के दाम

देश मे बढ़ सकते है कंडोम के दाम
a

admin

Mar 31, 202604:22 PM

नीरज द्विवेदी

ईरान में चल रहे युद्ध का असर अब आम लोगों की जिंदगी से जुड़े एक अहम प्रोडक्ट कंडोम पर भी दिख सकता है। अभी फिलहाल कंडोम मेडिकल स्टोर पर निर्धारित दर पर सहजता से मिल जा रहा है लेकिन जानकारों का कहना है की आने वाले दिनों में कंडोम की कीमतें 50% तक बढ़ सकती हैं, और मार्केट से आपके पसंदीदा ब्रांड्स गायब होने की आशंका भी जताई जा रही है। आप सोच रहे होंगे कि जब मिसाइलें खाड़ी देशों में गिर रही हैं, तो भारत में कंडोम महंगे क्यों हो रहे हैं? दरअसल, इसके पीछे पूरा खेल सप्लाई चेन का है।

जानकारी के अनुसार भारत कंडोम बनाने के लिए जरूरी कई कच्चे माल विदेशों से मंगाता है। एक मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कंडोम निर्माण में इस्तेमाल होने वाली 6 प्रमुख चीजों की सप्लाई युद्ध के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई है। यही वजह है कि Mankind Pharma (Manforce), HLL Lifecare और Cupid Limited जैसी बड़ी कंपनियां कच्चे माल की भारी किल्लत से जूझ रही हैं।

कंडोम किन 6 चीजों से बनता है?

नेचुरल लेटेक्स: कंडोम का बेस, जो रबर के पेड़ों से प्राप्त होता है।

अमोनिया: लेटेक्स को खराब होने से बचाने के लिए बेहद जरूरी। भारत अपनी जरूरत का करीब 86% अमोनिया Saudi Arabia, Qatar और Oman से आयात करता है।

हॉर्मुज रूट का संकट: Strait of Hormuz के बाधित होने से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है—इसे इस संकट की बड़ी वजह माना जा रहा है।

सिलिकॉन ऑयल: लुब्रिकेशन के लिए इस्तेमाल होता है, जिसकी सप्लाई China से प्रभावित है।

सल्फर और जिंक ऑक्साइड: मजबूती देने वाले ये रसायन भी महंगे हो गए हैं।

पैकेजिंग मटेरियल: एल्युमीनियम और PVC फॉयल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव।

फ्लेवर और कलर्स: ग्लोबल लॉजिस्टिक्स संकट के कारण इनकी सप्लाई भी प्रभावित।

कीमतें बढ़ीं, तो क्या होगा असर?

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंडोम की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी भी बड़ा असर डालती है।

कीमतें 50% बढ़ने पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग इनका इस्तेमाल कम कर सकता है

अनचाहे गर्भ के मामलों में इजाफा हो सकता है यौन संचारित रोग (STIs) फैलने का खतरा बढ़ सकता है

इसके अलावा, भारत सरकार का 2030 तक गर्भनिरोधक उपयोग बढ़ाने का लक्ष्य भी प्रभावित हो सकता है, जिससे National Family Planning Programme को बड़ा झटका लगने की आशंका है।

हालांकि Manforce, Durex और Kamasutra जैसे बड़े ब्रांड्स ने इस मुद्दे पर खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक सप्लायर्स ने कच्चे माल की जमाखोरी शुरू कर दी है। इससे कीमतों में और तेजी आ सकती है।

अगर जल्द हालात नहीं सुधरे, तो आने वाले समय में बाजार से कई बड़े ब्रांड्स के पैकेट गायब हो सकते हैं,और इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब और स्वास्थ्य दोनों पर पड़ेगा।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
Iran War Effect : देश मे बढ़ सकते है कंडोम के दाम