Download App

Latest News

महाकालेश्वर मंदिर : उज्जैन में मौजूद हैं बाबा महाकाल का वृद्ध स्वरूप, इनके दर्शन के बिना अधूरी है धार्मिक यात्राएमपीपीजीसीएल की उपलब्धि : जबलपुर में स्थापित होगा देश का सबसे बड़ा मल्टी फंक्शनल ट्रेनिंग सिम्युलेटर, 14 करोड़ में नयागांव में लेगा आकार

वाशिंगटन पोस्टः अमेरिकी अखबार में इतिहास की सबसे बड़ी कटौती : कांग्रेस नेता के बेटे की भी गई नौकरी, फूटा थरूर का गुस्सा, खेल विभाग और विदेशी कार्यालय भी बंद

कांग्रेस नेता के बेटे की भी गई नौकरी, फूटा थरूर का गुस्सा, खेल विभाग और विदेशी कार्यालय भी बंद
a

admin

Feb 06, 202602:54 PM

वॉशिंगटन। अमेरिका के मशहूर अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने बीते दिनों एक तिहाई कर्मचारियों की छटनी कर दी है, यानि 800 पत्रकारों में से 300 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसमें कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर का बेटा ईशान थरूर भी शामिल है। वे सीनियर कॉलमिस्ट के पद पर कार्यर थे। इसके अलावा अखबार ने कथित तौर पर अपना खेल विभाग और कई विदेशी कार्यालय भी बंद कर दिए हैं।

वॉशिंगटन पोस्ट के कार्यकारी संपादक मैट मरे ने चार फरवरी को एक कंपनी-व्यापी कॉल के दौरान इस छंटनी की घोषणा की। ये अखबार के 150 साल के इतिहास की सबसे बड़ी कटौती मानी जा रही है। ईशान के साथ-साथ अधिकांश अंतरराष्ट्रीय स्टाफ और कई अनुभवी सहयोगियों को भी अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है। ईशान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वॉशिंगटन पोस्ट ने इंटरनेशनल टीम के कई शानदार पत्रकारों के साथ उन्हें भी नौकरी से निकाल दिया है। यह न्यूज रूम के लिए बेहद दुखद दिन है।

वहीं बेटे को नौकरी से निकाले जाने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का गुस्सा फूट पड़ा है। शशि थरूर ने अखबार के व्यावसायिक तर्क पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि ईशान का कॉलम इंटरनेट पर बेहद लोकप्रिय था। उनके वैश्विक नजरिया न्यूजलेटर के 5 लाख से अधिक (हाफ मिलियन प्लस!) व्यक्तिगत सब्सक्राइबर्स थे।

अखबार इसे भुनाने की कर सकता था कोशिश

उन्होंने बताया कि मैंने दुनिया भर के विदेश मंत्रियों, राजनयिकों और विद्वानों से मुलाकात की है जो उनके लेखों को रोजाना पढ़ते थे। थरूर के अनुसार, इतने बड़े पाठक वर्ग वाले न्यूजलेटर को बंद करना समझ से परे है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखबार इसे भुनाने की कोशिश कर सकता था, लेकिन इसे खत्म करना खुद को नुकसान पहुंचाने जैसा कृत्य है।

ईशान को नुकसान पहुंचाने जैसा फैसला

शशि थरूर ने कहा कि वॉशिंगटन पोस्ट चाहती तो इतनी बड़ी पाठक संख्या से कमाई कर सकती थी, लेकिन ऐसा करने के बजाय अखबार ने उस कॉलम को बंद कर दिया, जो उनके मुताबिक खुद को नुकसान पहुंचाने जैसा फैसला है। हालांकि बाद में शशि थरूर ने यह पोस्ट डिलीट कर दी। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मामलों को समझाने और उनका विश्लेषण करने में ईशान थरूर से बेहतर या उनके बराबर कोई नहीं है।

ईशान ने भी व्यक्त की निराशा

ईशान थरूर ने लिखा, आज मुझे वॉशिंगटन पोस्ट से निकाल दिया गया है, साथ ही अधिकांश अंतरराष्ट्रीय स्टाफ और कई अन्य शानदार सहकर्मियों को भी। मैं हमारे न्यूजरूम के लिए और खासकर उन बेजोड़ पत्रकारों के लिए दुखी हूं, जिन्होंने पोस्ट के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम किया- संपादक और संवाददाता जो लगभग 12 वर्षों से मेरे दोस्त और सहयोगी रहे हैं। उनके साथ काम करना सम्मान की बात थी।

अपने योगदानों पर प्रकाश डालते हुए ईशान ने कहा, मैंने पाठकों को दुनिया और उसमें अमेरिका की स्थिति को बेहतर ढंग से समझने में मदद करने के लिए जनवरी 2017 में वर्ल्डव्यू कॉलम शुरू किया था और मैं उन पांच लाख वफादार पाठकों का आभारी हूं जो सालों से हफ्ते में कई बार इस कॉलम को पढ़ते रहे हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
वाशिंगटन पोस्टः अमेरिकी अखबार में इतिहास की सबसे बड़ी कटौती : कांग्रेस नेता के बेटे की भी गई नौकरी, फूटा थरूर का गुस्सा, खेल विभाग और विदेशी कार्यालय भी बंद