Download App

Latest News

अजय हुड्डा और कविता जोशी की केमिस्ट्री : 'बालम माकोडे वर्गा' में देसी अंदाज से खींचा ध्यानमप्र में बिजली कंपनियों की मनमानी : स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं को थमा रहीं हजारों का बिल, शिकातयों के आंकड़ा एक लाख के पारवल्लभ भवन दलालों का अड्डा बना, : जीतू ने सरकार को घेरा, कहा- भाजपा जो आरोप कांग्रेस पर लगाती थी, वही अब लग रहे स्वयं परशैक्षणिक उपयोग के लिए आरक्षित जमीन पर फर्जीवाड़ा : 40,600 वर्गफीट भूमि कब्जाने वालों पर ईओडब्ल्यू ने कसा शिकंजा, दर्ज की एफआईआर

दुनिया के सबसे असरदार नेताओं में से एक नमो : मोदी की स्टाइल के मुरीद हुए ऑस्ट्रेलिया पूर्व पीएम, रायसीना डायलाॅग का किया जिक्र

मोदी की स्टाइल के मुरीद हुए ऑस्ट्रेलिया पूर्व पीएम, रायसीना डायलाॅग का किया जिक्र
a

admin

Mar 13, 202602:01 PM

नई दिल्ली। देश ही नहीं, दुनियाभर के दिग्गज नेता भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुरीद बने हुए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट का भी नाम शामिल है। उन्होंने पीएम मोदी की जमकर सराहना की है। एबॉट ने पीएम मोदी के नेतृत्व की स्टाइल और आज दुनिया के सबसे असरदार नेताओं में से एक होने के बावजूद ग्लोबल आवाजों को सुनने की उनकी इच्छा की सराहना की।

एबाॅट ने कहा कि 10 साल से ज्यादा समय तक सत्ता में रहने के बावजूद, पीएम मोदी ने खुद को सत्ता के अहंकार (घमंड) से दूर रखा है। बता दें कि भारत ने हाल ही में रायसीना डायलॉग 2026 के 11वें संस्करण का आयोजन किया था। इसकी अहमियत पर बात करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पूर्व पीएम एबॉट ने यह बात कही।

रायसीना डायलाॅग को लेकर कही यह बात

एबॉट ने कहा, “2016 से हर मार्च में दिल्ली में रायसीना डायलॉग होता आ रहा है। यह नरेंद्र मोदी के लंबे समय तक विदेश मंत्री रहे सुब्रह्मण्यम जयशंकर का विचार है। दूसरे ग्लोबल जमावड़ों की तरह, यह राजनीतिक नेताओं, वरिष्ठ सैन्य कमांडर्स, जाने-माने बिजनेसमैन, जाने-माने पत्रकारों और थिंक टैंक प्रमुखों को जरूरी मुद्दों पर बात करने के लिए एक साथ लाता है। लेकिन यह दावोस से बेहतर है क्योंकि यह असल में मेजबानी करने वाली सरकार की सराहना करने का अभियान नहीं है।” हर साल डायलॉग के ओपनिंग सेशन में प्रधानमंत्री की मौजूदगी का जिक्र करते हुए, एबॉट ने कहा, “अब तक हर डायलॉग में, प्रधानमंत्री मोदी ने ओपनिंग सेशन में आकर, मुख्य मेहमान को सुनकर मिसाल कायम की है, पिछले साल न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री और इस साल फिनलैंड के राष्ट्रपति, लेकिन खुद नहीं बोले।”

पीएम मोदी दुनिया के तीसरे ताकतवर नेता

एबॉट ने कहा कि पीएम मोदी आज दुनिया के तीसरे सबसे ताकतवर नेता हैं। अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति के बाद, वह शायद दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान हैं, फिर भी वह नेतृत्व करने का घमंड नहीं करते और दूसरों को सुनने की कला भी रखते हैं। एक दशक से ज्यादा ऑफिस में रहने के बावजूद, शायद हिंदू साधु की तरह अपने युवावस्था के अनुभवों के कारण, अब तक सत्ता के अहंकार से खुद को दूर रखने में सफल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम ने कुछ इंटरनेशनल ऑब्जर्वर की इस आलोचना को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के तहत भारत कम लोकतांत्रिक हो गया है।

भारत को तानाशाही देश बताना बकवास

उन्होंने कहा, “जहां तक इस सोच की बात है कि भाजपा के राज में भारत किसी तरह एक तानाशाही देश बन गया है, यह पूरी तरह से बकवास है। जिस देश में आजाद और निष्पक्ष चुनाव, पूरी तरह से आजाद मीडिया और मजबूती से आजाद न्यायपालिका हो, वहां तानाशाही का गंभीर खतरा नहीं है। और कोई भी तानाशाही ऐसी ग्लोबल कॉन्फ्रेंस नहीं करेगी जहां कुछ भी मना न हो और किसी को चुप न कराया जाए। आखिरकार, इस साल की बातचीत में इजरायली विदेश मंत्री (वर्चुअली) और ईरान के डिप्टी विदेश मंत्री दोनों ने हिस्सा लिया।”

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder