Download App

Latest News

ताक पर कलेक्टर का फरमान : आदेश के बाद रविवार को बंद रखीं गैस एजेंसियां, शिकायत मिलने पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, डीलरों को दी चेतावनीशिक्षक पात्रता परीक्षा विवाद : लोक शिक्षण की कल्याण समिति ने सरकार को दी सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह, क्या बोले शिक्षाविद् जानेंCAG की रिपोर्ट में MPLUN के अधिकारियों की लापरवाही उजागर, : सरकारी खनिज से विकसित हुए औद्योगिक क्लस्टर, ठेके से कराया काम, नहीं वसूली करोड़ों की रॉयल्टी सड़क एवं परिवहन मंत्रालय का बड़ा फैसला : स्लीपर बसों में अब फायर सेफ्टी सिस्टम जरूरी, बिना एफडीएसएस नहीं होगा रजिस्ट्रेशनऑस्कर : 'होमबाउंड' का जादू चला पर ट्रॉफी रही दूर, नॉर्वे की 'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने जीता अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म अवॉर्डKarni Mata Temple : राजस्थान का एक ऐसा अनोखा मंदिर, जहां चूहों का जूठा प्रसाद ही माना जाता है सबसे पवित्र

कीमती धातुओं के भाव गिरे : सोना 1200 रुपए हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

सोना 1200 रुपए हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
a

admin

Mar 16, 202611:28 AM

मुंबई। सोने और चांदी की कीमत में सोमवार को कमजोरी देखी जा रही है, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 3,500 रुपए तक कम हो गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएस) पर 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में सोना 1,192 रुपए या 0.75 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,57,274 रुपए पर था।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,57,347 का उच्चतम स्तर और 1,56,665 रुपए का न्यूनतम स्तर बनाया है। 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में चांदी का दाम 3,435 रुपए या 1.19 प्रतिशत कम होकर 2,56,340 रुपए था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,54,367 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,56,444 रुपए का उच्चतम स्तर छूआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी गिरे सोन-चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में गिरावट देखी जा रही है। सोना 0.66 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,028 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.70 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सोने की कीमत में गिरावट की यह है वजह

जानकारों के मुताबिक, सोने की कीमत में गिरावट की वजह 17 मार्च से शुरू होने वाली अमेरिकी फेड की बैठक है, जिसका परिणाम 18 मार्च को आएगा। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को देखते हुए अमेरिकी फेड ब्याज दरों को यथावत रख सकता है, जिसके चलते इस बैठक से पहले निवेशक सतर्क बने हुए हैं।

इस बैठक के निर्णय सोने की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा, कच्चे तेल के लगातार 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहने के कारण डॉलर की स्थिति मजबूत बनी हुई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है।

वहीं, ईरान संघर्ष में कम होने के कोई संकेत नहीं दिखे, क्योंकि सप्ताहांत में अमेरिका और इजरायल ने एक प्रमुख निर्यात टर्मिनल पर हमला किया, जिसके बाद तेहरान की ओर से कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इससे सोने और चांदी की कीमतों को लगातार सपोर्ट मिल रहा है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
कीमती धातुओं के भाव गिरे : सोना 1200 रुपए हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी