Download App

Latest News

मप्र बजट सत्रः भागीरथपुरा दूषित पानी मामले में गरमाई सदन की तासीर : मौतों को लेकर उमंग सिंघार ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, मोहन-राजेन्द्र और कैलाश से मांगा इस्तीफापाकिस्तानः कराची में गैस धमाके से छह लोगों की गई जान : बिल्डिंग के ढहने से कई हुए घायल, बलूचिस्तान के गैस प्लांट में भी धमाकाबजट खाली, थाली भी खाली : कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ विधानसभा में किया जोरदार प्रदर्शन, बापू की प्रतिमा के सामने बजाई थालियां भीटी-20 विश्व कप : कोलंबो में आज टकराएंगे श्रीलंका-जिम्बाब्वे, ग्रुप बी में शीर्ष पर पहुंचने दोनों टीमें लगाएंगी जोर

एआई को लेकर साहसिक रखना होगा रुख : एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल हुए गूगल के सीईओ, पिचई ने भारत को लेकर कही यह बात

एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल हुए गूगल के सीईओ, पिचई ने भारत को लेकर कही यह बात
a

admin

Feb 19, 202611:41 AM

नई दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने गुरुवार को कहा कि वह भारत में बदलाव की रफ्तार से प्रभावित हैं। साथ ही, कहा हमें एआई को लेकर रुख साहसिक रखना चाहिए, क्योंकि यह अरबों लोगों की जिंदगी में बदलाव ला सकती है।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में बोलते हुए, पिचाई ने कहा कि कंपनी इंडिया-अमेरिका कनेक्ट पहल के तहत अमेरिका और भारत के बीच चार नई प्रणालियों सहित सब-सी फाइबर ऑप्टिक केबलों का एक विशाल नेटवर्क भी बना रही है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “भारत में, हम किसानों को उनकी आजीविका की रक्षा करने में मदद कर रहे हैं। पिछले साल भारतीय सरकार ने एआई-आधारित पूर्वानुमान लाखों किसानों को भेजे, जिससे उन्हें खराब मौसम के बारे में चेतावनी मिली।

तब तक हम एआई का प्राप्त नहीं कर पाएंगे लाभ

पिचाई ने आगे कहा, “जब तक हम मिलकर काम नहीं करेंगे, तब तक हम एआई के पूरे लाभ प्राप्त नहीं कर पाएंगे।” उन्होंने आगे कहा, हम हाईपर-प्रगति के कगार पर हैं और हमें एआई को साहसपूर्वक अपनाना चाहिए, क्योंकि यह अरबों लोगों के जीवन को बेहतर बना सकता है। उन्होंने बताया, “50 वर्षों के लिए प्रोटीन संरचनाओं की भविष्यवाणी करना एक बड़ी चुनौती और एक ऐसी खामी थी जिसने दवा खोज को बाधित किया। आज, 190 देशों में 30 लाख से अधिक शोधकर्ता मलेरिया के टीके विकसित करने के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं।”

एआई के उपयोग को बढ़ावा देने पर्याप्त निवेश करना चाहिए सुनिश्चित

गूगल भारत में अपने 15 अरब डॉलर के अवसंरचना निवेश के तहत एक पूर्ण-स्तरीय एआई हब स्थापित कर रहा है। पिचाई के अनुसार, गूगल भारत में स्वास्थ्य सेवा में सुधार, स्टार्टअप्स को समर्थन देने, कृषि और अन्य क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का व्यापक उपयोग कर रहा है। उन्होंने कहा, देश को एआई अनुसंधान में और सभी क्षेत्रों में एआई के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त निवेश सुनिश्चित करना चाहिए।

भारत मंडपम में आयोजित हो रही इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन हो रहा है। इस शिखर सम्मेलन में दुनिया भर के नीति निर्माता, उद्योगपति, शिक्षाविद, नवप्रवर्तक और नागरिक समाज के प्रतिनिधि एक साथ आए हैं। इसका उद्देश्य एआई के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करना है। इस समिट में 110 से अधिक देश और 30 अंतरराष्ट्रीय संगठन भाग ले रहे हैं। लगभग 20 राष्ट्राध्यक्ष या सरकार प्रमुख और लगभग 45 मंत्री इस समिट में शामिल हो रहे हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
एआई को लेकर साहसिक रखना होगा रुख : एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल हुए गूगल के सीईओ, पिचई ने भारत को लेकर कही यह बात