Download App

Latest News

ताक पर कलेक्टर का फरमान : आदेश के बाद रविवार को बंद रखीं गैस एजेंसियां, शिकायत मिलने पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, डीलरों को दी चेतावनीशिक्षक पात्रता परीक्षा विवाद : लोक शिक्षण की कल्याण समिति ने सरकार को दी सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह, क्या बोले शिक्षाविद् जानेंCAG की रिपोर्ट में MPLUN के अधिकारियों की लापरवाही उजागर, : सरकारी खनिज से विकसित हुए औद्योगिक क्लस्टर, ठेके से कराया काम, नहीं वसूली करोड़ों की रॉयल्टी सड़क एवं परिवहन मंत्रालय का बड़ा फैसला : स्लीपर बसों में अब फायर सेफ्टी सिस्टम जरूरी, बिना एफडीएसएस नहीं होगा रजिस्ट्रेशनऑस्कर : 'होमबाउंड' का जादू चला पर ट्रॉफी रही दूर, नॉर्वे की 'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने जीता अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म अवॉर्डKarni Mata Temple : राजस्थान का एक ऐसा अनोखा मंदिर, जहां चूहों का जूठा प्रसाद ही माना जाता है सबसे पवित्र

और भीषण हुआ पश्चिम एशिया युद्धः : इजरायल ने ईरान पर फिर की मिसाइलों की बारिश, बड़ी तबाही से बचा ले गया तेहरान का डिफेंस सिस्टम

इजरायल ने ईरान पर फिर की मिसाइलों की बारिश, बड़ी तबाही से बचा ले गया तेहरान का डिफेंस सिस्टम
a

admin

Mar 16, 202611:53 AM

यरूशलम। पश्चिम एशिया जंग के 17 दिन बीत गए हैं, लेकिन युद्ध रुकने की बजाय और भीषण होता जा रहा है। ईरान और इजरायल दोनों ही देश एक-दूसरे पर मिसाइलों की बारिश कर रहे हैं। इसी क्रम में इजरायल ने सोमवार को ईरान पर मिसाइलों से ताबड़तोड़ प्रहार किया है। हालांकि, इजरायल ने इन हमलों को विफल करने के लिए अपना डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया है। इजरायल डिफेंस फोर्स ने यह जानकारी दी।

इजरायल की सेना इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने सोमवार सुबह 4.58 बजे (भारतीय समयानुसार) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, कुछ समय पहले ईरान से इजरायल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं। इस खतरे को रोकने के लिए रक्षा प्रणालियां सक्रिय हो गई हैं। पिछले कुछ मिनटों में, होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फोन पर सीधे तौर पर एक अग्रिम चेतावनी संदेश भी भेजा है।

आईडीएफ ने नागरिकों से की अपील

आईडीएफ ने अपने नागरिकों से अपील की कि वे जिम्मेदारी दिखाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, क्योंकि ये निर्देश लोगों की जान बचाने के लिए जारी किए जाते हैं। आईडीएफ ने लिखा, अलर्ट मिलते ही सुरक्षित स्थानों (शेल्टर) में चले जाएं और जब तक कोई नई घोषणा न हो जाए, तब तक वहीं रहें। सुरक्षित स्थान से बाहर निकलने की अनुमति सिर्फ तभी होगी, जब कोई स्पष्ट निर्देश प्राप्त हो। होम फ्रंट कमांड के निर्देशों के अनुसार ही कार्य करते रहें।

ईरान की विदेश मंत्री ने इजरायल को दिया बड़ संदेश

इजरायल पर ईरान का यह हालिया हमला विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के उस बयान के बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जब तक जरूरी होगा युद्ध चलता रहेगा। समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि देश अमेरिका के साथ न तो युद्धविराम की मांग कर रहा है और न ही बातचीत की। उन्होंने कहा कि तेहरान खुद का बचाव करने के लिए तब तक तैयार है, जब तक इसकी जरूरत होगी।

विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में कहा, हमने कभी युद्धविराम की मांग नहीं की और हमने बातचीत की भी कभी मांग नहीं की। हम खुद का बचाव करने के लिए तब तक तैयार हैं जब तक इसकी जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि ईरान अपने अभियान तब तक जारी रखेगा जब तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात को नहीं मान लेते कि यह एक अवैध युद्ध है, जिसमें कोई जीत नहीं है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
और भीषण हुआ पश्चिम एशिया युद्धः : इजरायल ने ईरान पर फिर की मिसाइलों की बारिश, बड़ी तबाही से बचा ले गया तेहरान का डिफेंस सिस्टम