Download App

Latest News

ताक पर कलेक्टर का फरमान : आदेश के बाद रविवार को बंद रखीं गैस एजेंसियां, शिकायत मिलने पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, डीलरों को दी चेतावनीशिक्षक पात्रता परीक्षा विवाद : लोक शिक्षण की कल्याण समिति ने सरकार को दी सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह, क्या बोले शिक्षाविद् जानेंCAG की रिपोर्ट में MPLUN के अधिकारियों की लापरवाही उजागर, : सरकारी खनिज से विकसित हुए औद्योगिक क्लस्टर, ठेके से कराया काम, नहीं वसूली करोड़ों की रॉयल्टी सड़क एवं परिवहन मंत्रालय का बड़ा फैसला : स्लीपर बसों में अब फायर सेफ्टी सिस्टम जरूरी, बिना एफडीएसएस नहीं होगा रजिस्ट्रेशनऑस्कर : 'होमबाउंड' का जादू चला पर ट्रॉफी रही दूर, नॉर्वे की 'सेंटीमेंटल वैल्यू' ने जीता अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म अवॉर्डKarni Mata Temple : राजस्थान का एक ऐसा अनोखा मंदिर, जहां चूहों का जूठा प्रसाद ही माना जाता है सबसे पवित्र

मिडिल ईस्ट वारः घुठने टेकने को तैयार ईरान के सवोच्च नेता : ट्रंप के दावों पर मोजतबा ने दिखाई आंख, कहा- वसूलेंगे नुकसान का पूरा हर्जाना

ट्रंप के दावों पर मोजतबा ने दिखाई आंख, कहा- वसूलेंगे नुकसान का पूरा हर्जाना
a

admin

Mar 16, 202611:41 AM

तेहरान। एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह बार-बार दावा कर रहे हैं कि ईरान के खिलाफ 28 फरवरी से शुरू हुई जंग अपने अंतिम चरण में है और अब उसके पास जवाबी कार्रवाई की ताकत नहीं बची है। वहीं दूसरी ओर ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई और विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के तल्ख तेवरों से यह बिलकुल महसूस नहीं हो रहा कि वह इजरायल-अमेरिका के आगे घुटने टेकने को तैयार है।

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने देश में हुए नुकसान के लिए दुश्मन देश से मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा है कि हम दुश्मन से मुआवजा लेंगे। यदि वह इनकार करता है तो हम उसकी उतनी संपत्ति ले लेंगे जितनी हम तय करेंगे और अगर यह भी संभव नहीं हुआ तो हम उसकी उतनी ही संपत्ति तबाह कर देंगे।

मारे गए नागरिकों का बदला लेने मोजतबा ने खाई कसम

यह जानकारी सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने मोजतबा खामेनेई के टेलीग्राम अकाउंट पर किए एक पोस्ट के हवाले से दी। इससे पहले गुरुवार को मोजतबा खामेनेई ने देश के नाम अपने पहले संदेश में निरंतर प्रतिरोध का आह्वान किया। एक लिखित संदेश में मोजतबा खामेनेई ने संघर्ष में मारे गए लोगों का बदला लेने की कसम खाई और जोर देकर कहा कि तेहरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा।

जरूरत पड़ने पर अन्य मोर्चे खोल सकता है ईरान

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह संदेश ईरानी सरकारी टेलीविजन पर एक महिला एंकर ने पढ़ा। इसके मुताबिक ईरान आवश्यकता पड़ने पर अन्य मोर्चे भी खोल सकता है। ईरान पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहता है और केवल उन्हीं ठिकानों को निशाना बनाएगा, जहां से उस पर हमले किए जाते हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
मिडिल ईस्ट वारः घुठने टेकने को तैयार ईरान के सवोच्च नेता : ट्रंप के दावों पर मोजतबा ने दिखाई आंख, कहा- वसूलेंगे नुकसान का पूरा हर्जाना