Download App

Latest News

'मस्तीवर्स में दोस्ती की हैट्रिक' : कपिल शो में सहवाग, युवराज और मोहम्मद कैफ करेंगे हंसी से लोटपोटकम उम्र में सफेद बाल बन रहे हैं परेशानी? : सौंफ देगा बालों को नेचुरल हेयर कलर एक्शन फिल्म 'सांबरला येतिगट्टू' का नया पोस्टर जारी : किसान के रूप में नंगे पांव चलते दिखे अभिनेता साई दुर्गा तेजलीजा रे : ग्लैमरस और दमदार अदाकारा ने आखिर क्यों बनाई थी बॉलीवुड से दूरी? 25 साल बाद एक्ट्रेस ने खोला राजभाजपा को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, : चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, इच्छुक दावेदार 19 को दाखिल करेंगे नामांकन, 20 को घोषित होंगे नतीजे

ट्रंप की मुराद पूरी : वेनेजुएला की मारिया से डोनाल्ड को गिफ्ट किया नोबेल, बोले- मेरे के लिए के लिए मिला शांति पुरस्कार

वेनेजुएला की मारिया से डोनाल्ड को गिफ्ट किया नोबेल, बोले- मेरे के लिए के लिए मिला शांति पुरस्कार
a

admin

Jan 16, 202612:37 PM

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो से मुलाकात की है। ट्रंप ने इस मुलाकात को बड़ा सम्मान बताया और कहा कि व्हाइट हाउस में बंद कमरे में हुई बातचीत के दौरान मचाडो ने उन्हें अपना नोबेल शांति पुरस्कार भेंट किया।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। वह एक शानदार महिला हैं, जिन्होंने बहुत कुछ सहा है। मारिया ने मेरे काम के लिए मुझे अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया। यह आपसी सम्मान का एक बहुत अच्छा संकेत था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो के बीच यह पहली मुलाकात थी, जो व्हाइट हाउस के प्राइवेट डाइनिंग रूम में लंच के दौरान हुई। मचाडो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल दिया। उन्होंने इसे वेनेजुएला और अमेरिका के बीच साझा लोकतांत्रिक परंपराओं में निहित एक प्रतीकात्मक संकेत बताया।

मचाटों ने फ्रांसीसी जनरल की दिलाई याद

इसी बीच, मचाडो ने फ्रांसीसी जनरल मार्कि्वस डी लाफायेट की याद दिलाई। उन्होंने कहा, 200 साल पहले फ्रांसीसी जनरल मार्कि्वस डी लाफायेट ने वेनेजुएला के नेता साइमन बोलिवर को जॉर्ज वाशिंगटन की तस्वीर वाला एक मेडल दिया था, जिसे बोलिवर ने अपनी बाकी जिंदगी अपने पास रखा। इतिहास में दो सौ साल बाद, बोलिवर के लोग वाशिंगटन के उत्तराधिकारी को एक मेडल वापस दे रहे हैं। इस मामले में, नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल, हमारी स्वतंत्रता के प्रति उनकी अद्वितीय प्रतिबद्धता की पहचान के रूप में है।

व्हाइट हाउस के बाद कैपिटल हिल पहुंची मचाडो

व्हाइट हाउस की बैठक के बाद मचाडो कैपिटल हिल पहुंचीं, जहां उन्होंने अमेरिकी सीनेटरों के साथ द्विदलीय बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक की मेजबानी सीनेट के डेमोक्रेटिक व्हिप डिक डर्बिन और सीनेट विदेश संबंध समिति की वरिष्ठ सदस्य जीन शाहीन ने की। डिक डर्बिन ने कहा, मारिया कोरिना मचाडो एक असाधारण शख्सियत हैं और वेनेजुएला की सरकार व जनता में बदलाव लाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने के कारण नोबेल शांति पुरस्कार की पूरी तरह हकदार हैं।

मचाडो के नेतृत्व और साहस को सराहा सीनेटरों ने

वहीं, जीन शाहीन ने चेतावनी दी कि तानाशाह को हटाना लोकतंत्र बहाल करने जैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को यह सुनिश्चित करना होगा कि वेनेजुएला एक तानाशाही से दूसरी तानाशाही में न चला जाए। रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक, दोनों दलों के सीनेटरों ने मचाडो के नेतृत्व और साहस की सराहना की। हालांकि कुछ सदस्यों ने निकोलस मादुरो को हटाए जाने के बाद वेनेजुएला को लेकर ट्रंप प्रशासन की नीति की आलोचना भी की।

मचाडो की अमेरिका यात्रा से पहले इस सप्ताह उन्होंने वेटिकन में पोप लियो चतुर्दश से निजी मुलाकात की थी, जहां उन्होंने राजनीतिक कैदियों की रिहाई के लिए हस्तक्षेप की अपील की। वे 11 महीने तक छिपे रहने के बाद दिसंबर में नॉर्वे में नोबेल शांति पुरस्कार लेने के लिए सार्वजनिक रूप से सामने आई थीं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder