Download App

Latest News

बाबा महाकाल का अद्भुत शृंगार देखकर गदगद हुए भक्त : कपाट खुलते ही जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंजा परिसरराज्यसभा चुनाव को लेकर मप्र कांग्रेस हलचल : जीतू के बाद अब अरुण यादव ने दावेदारी को लेकर लिया बड़ा बयान, क्या कहा जानें

सेंसेक्स में सूनामी, निफ्टी भी बिखरा : भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, रिकार्ड निचले स्तर पर पहुंचा रूपया भी

भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, रिकार्ड निचले स्तर पर पहुंचा रूपया भी
a

admin

Mar 23, 202611:38 AM

नई दिल्ली। जिसका डर था वही हुआ, विदेशों से मिल रहे खराब संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार खुलते ही औंधे मुंह गिर गया है। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,800 अंकों यानि 2 प्रतिशत का गोता लगाया है। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 575 अंक के आसपास बिखर गया है। इस बीच बीएसी लार्जकैप में शामिल सभी शेयर लाल निशान पर कारोबार करते हुए नजर आए। इतना ही नहीं शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 41 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर 93.94 पर पहुंच गया है।

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में हाहाकार देखने को मिला। बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 74,532.96 की तुलना में बुरी तरह टूटकर 73,732 पर खुला। इसके कुछ ही मिनटों में ये गिरावट और भी तेज हो गई, जिसके चलते सेंसेक्स करीब 1600 अंक गिरकर 72,977 के लेवल पर आ गया। वहीं इसके कुछ मिनटों बाद ही ये गिरावट और बढ़ गई और सेंसेक्स 1800 अंक से ज्यादा फिसलकर 72,724 पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन और अदानी पोर्ट्स सबसे पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। एचसीएल टेक एकमात्र विजेता के रूप में उभरी।

न सिर्फ सेंसेक्स, बल्कि एनएसई का निफ्टी-50 भी खुलने के साथ ही औंधे मुंह गिर गया। .ये इंडेक्स अपने पिछले शुक्रवार के बंद 23,114 की तुलना में फिसलकर 22,824 पर ओपन हुआ था और फिर सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए ये मिनटों में 480 अंक की भारी गिरावट के साथ 22,634 के लेवल पर आ गया और कुछ देर के कारोबार के बाद 575 अंक टूटकर 22,538 पर ट्रेड करता दिखा।

एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट

वैश्विक संकेत बेहद कमजोर रहे और एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली देखी गई। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 4ः से ज्यादा गिरकर 51,280 पर आ गया। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 2.20 फीसदी गिरकर 4,839 पर, हांगकांग का हैंगसेंग 3.41 फीसदी टूटकर 24,415 पर बंद हुआ। ताइवान का वेटेड इंडेक्स 2.65ः गिरा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 6 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया।

अमेरिकी बाजार भी दबाव में

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोन्स 0.96 फीसदी गिरकर 45,577 पर बंद हुआ, एस एंड पी 500 में 1.51 फीसदी की गिरावट रही और नैस्डैक 2 फीसदी टूटकर 21,647 पर आ गया। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक पश्चिम एशिया में तनाव कम नहीं होता, तब तक वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और दबाव बना रह सकता है।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 112.9 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत बढ़कर 112.9 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। बाजार विनिमय आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 5,518.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,706.23 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय शेयर बाजार से 88,180 करोड़ रुपये (लगभग 9.6 अरब अमेरिकी डॉलर) निकाल लिए हैं।शुक्रवार को सेंसेक्स 325.72 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 74,532.96 पर बंद हुआ। निफ्टी 112.35 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 23,114.50 पर समाप्त हुआ।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
सेंसेक्स में सूनामी, निफ्टी भी बिखरा : भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, रिकार्ड निचले स्तर पर पहुंचा रूपया भी