Latest News

नई दिल्ली। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रही पांच दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को भारत पहुंचे। मैक्रों के मुंबई पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडियो के जरिए उनका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भारत फ्रांस के साथ संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतजार कर रहा है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, भारत में आपका स्वागत है! भारत आपके आने और हमारे आपसी रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतजार कर रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी बातचीत से अलग-अलग क्षेत्र में सहयोग और मजबूत होगा और दुनिया भर में तरक्की में मदद मिलेगी। मुंबई में और बाद में दिल्ली में मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त। दूसरी ओर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मुंबई पहुंच चुके हैं और 19 फरवरी को इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान गुजरात के गवर्नर आ्रचार्य देवव्रत भी वहां मौजूद रहे।
मैक्रों आज शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर दोनों देशों के उद्योगपति, स्टार्टअप संस्थापक, शोधकर्ता और नवाचार से जुड़े लोग भी उपस्थित रहेंगे। वहीं द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी और मैक्रों 3.25 लाख करोड़ रुपये (लगभग 35-40 बिलियन यूरो) की डिफेंस डील पर साइन करेंगे।
3.25 लाख करोड़ की डील में क्या है खास
इस बार की मेगा डील भारतीय सेनाए खासकर नेवी के लिए गेम चेंजर साबित होगी। सूत्रों के मुताबिकए इस समझौते में तीन बड़े हिस्से हैं।
राफेल मरीनः भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत यप्छै विक्रांतद्ध के लिए 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमानों की खरीद। यह समुद्र में भारत की ताकत को कई गुना बढ़ा देगा।
स्कॉर्पीन सबमरीनः प्रोजेक्ट.75 के तहत 3 और नई स्कॉर्पीन क्लास पनडुब्बियां बनाई जाएंगीए जो हिंद महासागर में चीन की घुसपैठ को रोकने में मददगार होंगी।
जेट इंजन टेक्नोलॉजीः सबसे महत्वपूर्ण समझौता फाइटर जेट इंजन का है। फ्रांस की कंपनी सफ्रान अब भारत में ही इंजन बनाएगी और अपनी 100 फीसदी टेक्नोलॉजी भी ट्रांसफर करेगी जो भारत के तेजस और भविष्य के एएमसीए फाइटर जेट्स के लिए संजीवनी होगी।
Advertisement
