Download App

Latest News

इजराइल दौरा : प्रवासी भारतीयों के स्वागत से भावविभोर हुए पीएम मोदी, दृष्टिहीन गायिका की मनमोहन प्रस्तुति ने जीता दिलयादों में राष्ट्र ऋषि : जेपी की ढाल और आपातकाल का 'अंडरग्राउंड कमांडर'कूनो नेशनल पार्क में दिखा फॉरेस्ट ऑउलेट : विलुप्त प्रजाति का दिखना जैव विविधता संरक्षण के लिए शुभ संकेत, 1872 में खोजा गया था पहली बार3 करोड़ के बैंक ऋण घोटाले में ईओडबल्यू की एफआईआर : संपत्तियां बैंक में गिरवी रखवाकर आरोपियों ने की जालसाजी प्रेग्नेंसी में इन फलों का करें सेवन : मां के साथ शिशु के लिए भी फायदेमंदलीला मजूमदार जयंती विशेष : बच्चों को 'पाताल दीदी' जैसी रचना देने वाली रचनाकार, जो कहलाईं बाल साहित्य की जादूगरनी

इजराइल दौरा : प्रवासी भारतीयों के स्वागत से भावविभोर हुए पीएम मोदी, दृष्टिहीन गायिका की मनमोहन प्रस्तुति ने जीता दिल

प्रवासी भारतीयों के स्वागत से भावविभोर हुए पीएम मोदी, दृष्टिहीन गायिका की मनमोहन प्रस्तुति ने जीता दिल
a

admin

Feb 26, 202603:16 PM

यरूशलम। दो दिवसीय राजकीय दौरे पर इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वहां के प्रवासी भारतीयों ने भी हृदय की गहराइयों से स्वागत किया। पीएम के सम्मान में रंगारंग आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उन क्षणों को साझा करते हुए इसे दोनों देशों के अटूट रिश्ते की खूबसूरती करार दिया।

पीएम मोदी ने लिखा, केरलम के केयरगिवर कम्युनिटी ने तिरुवथिरा की एक शानदार प्रस्तुति देखी। इस परफॉर्मेंस में केरल के सांस्कृतिक परंपराओं की महानता और इसके लिए जुनून रखने वालों का समर्पण दिखा। यह भारत और इजरायल के बीच साझी विरासत और रिश्तों को खूबसूरती से दिखाता है!

यादगार रही दिव्यांग कलाकारों की परफार्मेंस

एक खास प्रस्तुति दिव्यांग कलाकारों की भी रही, जिसमें भारत की दृष्टिबाधित गायिका दीना सेमटे भी शामिल थीं। इस मनोहर प्रस्तुति को देख पीएम मोदी ने लिखा कि दिव्यांग कलाकारों के एक शानदार ग्रुप ने “आई लव माई इंडिया” गाने पर एक यादगार परफॉर्मेंस दी, जिसमें भारतीय मूल के यहूदी और इजरायली नागरिक एक साथ आए।

यहूदी-भारतीयों ने पीएम का किया स्वागत

ये प्रस्तुतियां पीएम मोदी के सम्मान में बुधवार को उनके होटल परिसर में प्रदर्शित की गईं। बेन गुरियन एयरपोर्ट पर स्वागत कार्यक्रम के बाद, दोनों नेताओं के बीच एक संक्षिप्त व्यक्तिगत बैठक हुई थी। इसके बाद जब प्रधानमंत्री होटल पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद भारतीय प्रवासियों और यहूदी-भारतीय समुदाय के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। इस मौके पर भारत और इजरायली कलाकारों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, जो दोनों देशों के गहरे रिश्तों का प्रतीक है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
इजराइल दौरा : प्रवासी भारतीयों के स्वागत से भावविभोर हुए पीएम मोदी, दृष्टिहीन गायिका की मनमोहन प्रस्तुति ने जीता दिल