Download App

Latest News

अखंड भारत की याद दिलाता है चेटीचंड का पर्व : उज्जैन में बोले सीएम, चल समारोह को भगवा झंडी दिखाकर किया रवाना 'धुरंधर' हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ा बदलाव : राम गोपाल ने थपथपाई आदित्य की पीठकेरल फतह करने भाजपा का खाका तैयार : मोदी-शाह से लेकर पार्टी के तमाम दिग्गज उरेंगे चुनावी रण में, रैलियों से कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

मिडिल ईस्ट में वार, भारत में फूटा महंगाई का बम : प्रीमियम पेट्रोल 2.30 रुपए हुआ महंगा, नई दरें लागू

 प्रीमियम पेट्रोल 2.30 रुपए हुआ महंगा, नई दरें लागू
a

admin

Mar 20, 202603:57 PM

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। आॅयल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल में 2.30 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। हालांकि आम उपभोक्ताओं फिलहाल राहत दी गई है। दरअसल नॉर्मल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें 20 मार्च से लागू हो चुकी हैं।

डीलरों के माध्यम से प्राप्त जानकारी में कहा गया है, इस ताजा मूल्य वृद्धि का सीधा असर प्रमुख तेल कंपनियों के ब्रांडेड ईंधनों पर देखने को मिला है। इनमें इंडियन आॅयल काॅर्पोरेशन, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन ने यह बढ़ोतरी खास तौर पर प्रीमियम या ब्रांडेड ईंधनों पर लागू की है। इसमें एचपीसीएल का पावर पेट्रोल और आईओसीएल का एक्सपी95 शामिल हैं, जिन्हें बेहतर इंजन परफॉर्मेंस और ज्यादा माइलेज के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

जानें राज्यों के बढ़े हुए रेट

नई कीमतों के मुताबिक, नई दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल 107 रुपये से बढ़कर 112.30 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 115 रुपये से बढ़कर 120.30 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि चेन्नई में यह 112 रुपये से बढ़कर 117.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है। नई दिल्ली में सामान्य पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 100.80 रुपये और डीजल 92.39 रुपये प्रति लीटर है।

तो सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी पड़ेगा असर

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो आने वाले समय में सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है। फिलहाल सरकार और कंपनियां आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालने से बचने की कोशिश कर रही हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
मिडिल ईस्ट में वार, भारत में फूटा महंगाई का बम : प्रीमियम पेट्रोल 2.30 रुपए हुआ महंगा, नई दरें लागू