Download App

Latest News

मप्र के पहले सीएम की जयंती पर मोहन का नवाचार : विधानसभा में अर्पित की पुष्पांजलि, मप्र के विकास में शुक्ल के योगदान का किया स्मरणपूर्व पीएम का पोते रेवन्ना जिंदगी भर रहेगा सलाखों के पीछे : रेप केस कोर्ट का फैसला, कल ठहराया गया था दोषी, 18 का जुर्माना लगासीहोर में बही विकास की गंगा : सीएम मोहन ने दी सौगात, बोले- मप्र के बदलते दौर का साक्षी बन रहा जिलामकाउ ओपन में भारत का सफर खत्म : सेमीफाइनल में हारे में शटलर लक्ष्य- मन्नेपल्ली ऐसे अत्याचार हुए की शब्द पड़ जाएंगे कम : जेल में बिताए दिनों का ऐसे दर्द बयां किया साध्वी नेबिहार वोटर वेरिफिकेशन : मतदाता सूची से गायब हुए 65 लाख फर्जी वोटर, ईसी पर बरसे तेजस्वी, कहा- नहीं बरती गई पारदर्शिताईसी अब स्वतंत्र संस्था नहीं : राहुल ने फिर बोला जुबानी हमला, कहा- साबित करने के लिए हमारे पास हैं पक्के सबूतबरसात का मौसत : बारिश में सेहतमंद रहना तो खाएं लिंगुड़ा की सब्जी, स्वाद में भी है लाजवाबफिटनेस को लेकर फिक्रमंद जान्हवी की छोटी बहन : 290 केजी वजन उठाकर हिप थ्रस्ट करती आई नजर नजर योगी की हुंकार : नया भारत दुश्मन के घर में घुसकर मिट्टी में मिलाने का रखता है माद्दा, मंच पर मौजूद थे पीएम मोदी भी

झूठे दावे करने से बाज नहीं आ रहे ट्रंप : भारत-पाक सीज फायर का श्रेय लेने फिर अलापा राग

Featured Image

Author : admin

पब्लिश्ड : 19-07-2025 01:17 PM

अपडेटेड : 19-07-2025 07:57 AM

वॉशिंगटन। भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्हें जब भी मौका मिलता है, तो वह श्रेय लेने से बाज नहीं आते हैं। जबकि भारत ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि संघर्ष विराम दोनों देशों की आपसी सहमति से से हुआ है, युद्ध रुकवानें में कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं था। इसके बावजूद ट्रंप झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब एक बार फिर ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लेने का राग अलापा है।

शुक्रवार को रिपब्लिकन सीनेटरों के लिए आयोजित एक रात्रिभोज के दौरान व्हाइट हाउस में बोलते हुए ट्रंप ने दावा किया कि उनके हस्तक्षेप से भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को रोका जा सका था। ट्रंप ने कहा कि भारत की ओर से पहलगाम हमले के जवाब में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच हालात बेहद गंभीर हो गए थे, लेकिन उनके दखल से टकराव टल गया। ट्रंप ने कहा कि हमने कई युद्ध रोके। ये गंभीर युद्ध थे। भारत और पाकिस्तान में जो चल रहा था। वहां से विमानों को मार गिराया जा रहा था। मुझे लगता है कि पांच जेट मार गिराए गए थे। ये दो परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं। वे एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। आप जानते हैं कि यह युद्ध का और भी खतरनाक हो सकता था।

ईरान की परमाणु क्षमता को भी खत्म करने किया दावा

हमने हाल ही में ईरान में जो किया, आपने उसे देखा, जहां हमने उनकी परमाणु क्षमता को पूरी तरह से खत्म कर दिया। इसके उलट भारत और पाकिस्तान लड़ते जा रहे थे। वे पीछे हटने को तैयार नहीं थे। यह बढ़ता ही जा रहा था। हमने इसे व्यापार के जरिए हल किया। हमने कहा कि एक व्यापार समझौता करते हैं। हम व्यापार समझौता नहीं कर रहे हैं, अगर आप ऐसे ही लड़ते रहेंगे तो। उन्होंने आगे कहा कि यह एक नई किस्म की जंग जैसी स्थिति बन गई थी, जैसा कि अमेरिका ने ईरान के साथ किया था। ट्रंप ने दावा किया कि हमने ईरान की परमाणु क्षमता को पूरी तरह खत्म कर दिया।

भारत ने गिराए पाकिस्तान के कई हाई-टेक जेट्स

बता दें कि 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम होने के कुछ दिन बाद, एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा था कि भारत ने कई हाई-टेक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान मार गिराए, हालांकि उन्होंने संख्या स्पष्ट नहीं की थी। वहीं पाकिस्तान ने भारत के दावे को खारिज करते हुए कहा था कि पाकिस्तान एयर फोर्स का सिर्फ एक विमान थोड़ा क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके उलट पाकिस्तान का दावा है कि उसने भारत के छह लड़ाकू विमानों को मार गिराया, जिनमें राफेल भी शामिल हैं।

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने क्या कहा?

हालांकि, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने पाकिस्तान के दावे को खारिज कर दिया है। उन्होंने यह जरूर माना कि संघर्ष के दौरान कुछ लड़ाकू विमान जरूर गिराए गए, लेकिन उनकी संख्या नहीं बताई। जनरल चैहान ने कहा कि ये नुकसान संघर्ष की शुरुआती स्थिति में हुए थे, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने बहुत तेजी से अपनी गलतियों को सुधारा और फिर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा, महत्वपूर्ण बात यह नहीं है कि विमान गिरा, बल्कि यह है कि वह क्यों गिरा... क्या गलती हुई, यही ज्यादा जरूरी है। संख्या मायने नहीं रखती।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder