Download App

Latest News

हमारी टीम उतनी अच्छी नहीं थी : टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम के शर्मनाक प्रदर्शन पर बोले ट्रेविस हेड, वर्ल्ड कप 2027 को लेकर भी बोले

मिडिल ईस्ट वार: इरान ने अमेरिका के आमसानी आंख पर किया करारा प्रहार : सैटेलाइट तस्वीरों में दावा, 1.1 बिलियन डॉलर की लगात से स्थापित हुआ था राडार सिस्टम

सैटेलाइट तस्वीरों में दावा, 1.1 बिलियन डॉलर की लगात से स्थापित हुआ  था राडार सिस्टम
a

admin

Mar 04, 202602:58 PM

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के एक अहम सैन्य ठिकाने को निशाना बनाकर बड़ा संदेश दिया है। कतर में स्थित अमेरिकी स्पेस फोर्स के अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल अर्ली वार्निंग रडार सिस्टम एन/एफपीएस-132 पर हुए हमले की सैटेलाइट तस्वीरों से पुष्टि होने का दावा किया जा रहा है। यह रडार सिस्टम करीब 1.1 बिलियन डॉलर (लगभग 9000 करोड़ रुपये) की लागत से स्थापित किया गया था और इसे मध्य पूर्व में अमेरिका की आसमानी आंख माना जाता है।

यह उन्नत रडार, जिसे अपग्रेडेड अर्ली वार्निंग रडार भी कहा जाता है, 2013 में कतर में स्थापित किया गया था। इसकी मारक डिटेक्शन रेंज लगभग 5000 किलोमीटर बताई जाती है। यह सिस्टम ईरान और अन्य क्षेत्रों से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को लॉन्च के तुरंत बाद ट्रैक कर उनकी दिशा, गति और संभावित लक्ष्य की जानकारी देता है। यह डेटा पैट्रियट जैसे मिसाइल डिफेंस सिस्टम को सक्रिय करने में अहम भूमिका निभाता है।

रडार साइट अल उदैद एयर बेस के पास स्थित है, जो मध्य पूर्व में अमेरिका का सबसे बड़ा एयर बेस माना जाता है। यहां से अमेरिकी सेना पूरे खाड़ी क्षेत्र में अपने अभियानों को संचालित और समर्थन देती है। इस रडार के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों—जैसे सऊदी अरब और यूएई—की मिसाइल सुरक्षा व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

ईरान की ओर से इस हमले को इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने ट्रू प्रॉमिस 4 नामक आॅपरेशन का हिस्सा बताया है। तेहरान का दावा है कि यह कार्रवाई हाल के अमेरिकी और इजरायली हमलों के जवाब में की गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अधिकांश मिसाइलों और ड्रोन को इंटरसेप्ट कर लिया गया, लेकिन कुछ हमले अल उदैद बेस के पास सफल रहे।

ईरानी मीडिया का दावा है कि एक सस्ते शाहेद प्रकार के ड्रोन ने रडार साइट को गंभीर नुकसान पहुंचाया। हालांकि, अमेरिका और कतर की ओर से आधिकारिक तौर पर पूर्ण क्षति का ब्योरा जारी नहीं किया गया है। कतर ने पुष्टि की है कि हमले में कम से कम आठ लोग छर्रे लगने से घायल हुए।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि रडार लंबे समय तक निष्क्रिय रहता है तो खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका की मिसाइल चेतावनी क्षमता प्रभावित हो सकती है। यह घटना आधुनिक युद्ध में ड्रोन की बढ़ती भूमिका और महंगे सैन्य ढांचे की संवेदनशीलता को भी उजागर करती है। आने वाले समय में अमेरिका को अपनी हवाई और मिसाइल रक्षा प्रणालियों को और मजबूत करने की जरूरत पड़ सकती है, जबकि क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder