Download App

Latest News

बंदूक नहीं, कला का सहारा लिया... : अशोक पंडित ने कश्मीरी फिल्म बट्ट कोच की तारीफ में पढ़ी कसीदें, दीं शुभकामनाएंबामुलाहिजा : दिल्ली दौरे से चर्चाएं गर्म, हाजिरी पर सख्ती से खुली तरकीब फैक्ट्री, ग्वालियर की अदावत और कांग्रेस की मीटिंग का नया पतालोकतंत्र का अपमान बर्दाश्त नहीं : 204 पूर्व अफसरों का राहुल गांधी पर सीधा हमला, पत्र लिख माफी मांगने की कही बातउड़द पर 600 बोनस, बनेंगे 1 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड : अन्नदाताओं के लिए सीएम का बड़ा ऐलान, गोशालाओं तक भूसा पहुंचाने ट्रॉली उपलब्ध कराएगी सरकारमप्र में अब पेंशन की प्रक्रिया होगी फेसलेस-पेपरलेस : एक अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, ऐसा करने वाला बना पहला राज्य

मिडिल ईस्ट वारः इजरायल का ईरान पर एक और घातक प्रहार : आईडीएफ के टारगेट में थे सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी, मौत या घायल नहीं हुई पुष्टि

 आईडीएफ के टारगेट में थे सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी, मौत या घायल नहीं हुई पुष्टि
a

admin

Mar 17, 202603:18 PM

नई दिल्ली। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के 17 दिन बीत गए हैं। यह जंग मंगलवार को 18वें दिन में प्रवेश कर गई है, लेकिन पश्चिम एशिया का यह तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस जंग का असर दुनिया भर में देखने को मिल रहा है। तेल और एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से जनता की चिंताएं बढ़ती ही जा रही है। इन सबके बीच इस युद्ध से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। इजरायल ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का दावा किया है।

इस्राइली मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी ने बताया कि इस्राइल की सेना ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को निशाना बनाया है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हमले के बाद लारीजानी की स्थिति कैसी है, इसे लेकर हालात तुरंत साफ नहीं हो सके हैं। सेना ने कहा कि लारीजानी मारे गए हैं या घायल हुए हैं, इसकी पुष्टि होनी बाकी है। ये भी महत्वपूर्ण है कि ईरान ने अभी तक लारीजानी पर हमले की इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

खामेनेई की मौत के बाद लारीजानी को माना जा रहा था सबसे ताकतवर सख्श

बता दें कि पिछले दिनों अली खामेनेई और ईरान के बाकी बड़े नेतृत्व के मारे जाने के बाद अली लारीजानी को ही सबसे ताकतवर शख्स माना जा रहा था, जो इस युद्ध में ईरान की अगुवाई कर रहा है। अली लारीजानी कथित तौर पर आखिरी बार 13 मार्च को कुद्स डे पर देखे गए थे। इजरायली सेना का कहना है कि उसने सोमवार को तेहरान, शिराज और तबरीज में इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ हमला किया है। सेना का कहना है कि तेहरान में हुए हमलों में कमांड सेंटर, लॉन्च साइट और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया।

युद्ध के बीच हताहतों के तेजी से बढ़ रहे आंकड़े

युद्ध के बीच हताहतों के आंकड़े भी लगातार बढ़ रहे हैं। ईरान में मृतकों की संख्या 2,000 से अधिक बताई जा रही है, जिनमें ज्यादातर नागरिक हैं। इजरायल में 25 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि अमेरिका के 20 सैनिक मारे गए हैं। इस जंग के कारण 40 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं और कई इलाकों में खाद्य संकट गहराता जा रहा है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder