Download App

Latest News

कर्नाटक के इस मंदिर में रंग नहीं : राख से खेली जाती है होली, कामदेव और भगवान शिव से जुड़ा है इतिहासगुलाबी नगरी : हिंदू त्योहार-मुस्लिम कारीगरी के अद्भुत संगम की मिसाल है होली, सदियों पुरानी परंपरा आज भी जीवंतओटीटी पर रिलीज हो रही अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' : अभिनेता ने बताया क्यों खास है फिल्ममिडिल ईस्ट की वर्तमान स्थिति चिंताजनक : पीएम मोदी ने शांति-स्थिरता बनाए रखने किया आह्वान, कनाडा के साथ हुई डील का भी किया जिक्रट्रंप से पंगा न लें : व्हाइट हाउस ने जारी किए ऑपरेशन एपिक फ्यूरी पर विशेषज्ञों के बयानमहाकालेश्वर मंदिर : ईष्ट देव के अद्भुत शृंगार का दर्शन कर निहाल हुए भक्त, पंचामृत और फलों से हुआ बाबा महाकाल का अभिषेक

मिडिल ईस्ट में टेंशन, बिखरा भारतीय शेयर बाजार : औंधे मुंह गिरा सेंसेक्स, निफ्टी ने भी लगाया गोता, निवेशकों के 6 लाख करोड़ डूबे

औंधे मुंह गिरा सेंसेक्स, निफ्टी ने भी लगाया गोता, निवेशकों के 6 लाख करोड़ डूबे
a

admin

Mar 02, 202611:53 AM

मुंबई। मिडिल ईस्ट में बढ़ते टेंशन और अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते भारतीय शेयर बाजार बिखर गया है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्‍स 2743 अंक या 3.38 फीसदी टूटकर 78543 पर खुला, जबकि निफ्टी 519 अंक या 2.06 फीसदी गिरकर 24659 अंक पर खुला। बैंक निफ्टी में 1300 अंकों से ज्‍यादा की गिरावट रही।

खबर लिखे जाने तक (सुबह 9.25 बजे के करीब) सेंसेक्स 1043.10 अंक (1.28 प्रतिशत) गिरकर 80,244.09 पर ट्रेड कर रहा था, वहीं निफ्टी 309.70 (1.23 प्रतिशत) लुढ़क गया और 24,868.95 पर पहुंच गया। इस दौरान निफ्टी के सभी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। वहीं, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से बीईएल को छोड़कर सभी शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे।

बेंचमार्क सूचकांकों से कमजोर रहा बाजारों का प्रदर्शन

व्यापक बाजारों का प्रदर्शन बेंचमार्क सूचकांकों से कमजोर रहा। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 1.36 प्रतिशत और 1.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सेक्टर के हिसाब से देखें, तो निफ्टी रियल्टी सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा, जिसमें खुलने के समय 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मीडिया दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाला सेक्टर रहा।

निफ्टी मेटल में सबसे कम गिरावट

निफ्टी मेटल में सबसे कम गिरावट दर्ज की गई और यह खुलने के समय सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सूचकांक बन गया। सेक्‍टर्स की बात करें तो ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, बैंक, हेल्‍थकेयर, फाइनेंशियल और बाकी सभी सेक्‍टर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे, सिर्फ मेटल सेक्‍टर में तेजी रही, क्‍योंकि निवेशक सेफ असेट में पैसा लगा रहे हैं। सभी सेक्‍टर में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

कच्चे तेल के दाम भी गिरे

इसके अलावा, कच्‍चे तेल के दाम में 10 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई है। एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि अगर ये जंग और आगे बढ़ती है तो गिरावट ज्‍यादा हावी हो सकती है। वहीं कच्‍चा तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते हैं। बता दें कि अमेरिका-इजराइल के संयुक्त सैन्य अभियान में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और अन्य कई शीर्ष अधिकारी मारे गए। एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, संघर्ष जारी रहने की संभावना है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की जवाबी कार्रवाई में जान गंवाने वाले अमेरिकी सैनिकों का बदला लेने की कसम खाई है।

निवेशकों के 6 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में भारी गिरावट के कारण निवेश्‍कों को आज तगड़ा नुकसान हुआ। बीएसई मार्केट कैप में बड़ी गिरावट देखने को मिली। शुकवार को बीएसई मार्केट कैप 463.50 लाख करोड़ रुपये पर था, जो सोमवार को घटकर 457.50 लाख के करीब पहुंच गया। यह निवेशकों की वैल्‍यूवेशन में 6 लाख करोड़ रुपये की कमी है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder