Download App

Latest News

हमारी टीम उतनी अच्छी नहीं थी : टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम के शर्मनाक प्रदर्शन पर बोले ट्रेविस हेड, वर्ल्ड कप 2027 को लेकर भी बोले

भारतीय शेयर बाजार क्रैश : सेंसेक्स में 1500 अंकों की बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 12 लाख करोड़, निफ्टी भी गिरा औंधे मुह

सेंसेक्स में 1500 अंकों की बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 12 लाख करोड़, निफ्टी भी गिरा औंधे मुह
a

admin

Mar 04, 202605:36 PM

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। दोपहर 12:40 पर सेंसेक्स 1,451 अंक या 1.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,787 और निफ्टी 476 अंक या 1.91 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,392 पर था। बाजार में इस गिरावट के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केटकैप 12 लाख करोड़ रुपए कम होकर 445 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि सोमवार को 456 लाख करोड़ रुपए था।

बाजार में बड़ी कमजोरी की वजह इजरायल, अमेरिका- ईरान युद्ध में व्यापक स्तर पर पहुंचना है। अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान पर हमला कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ ईरान भी मध्यपूर्व में अमेरिकी ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है। इस युद्ध के लगातार बढ़ने से निवेशकों को आशंका है कि इससे अर्थव्यवस्था पर सीधा असर हो सकता है।

दूसरी तरफ कच्चे तेल की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है और यह चार वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। खबर लिखे जाने तक डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.69 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 3.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 83.97 पर था। डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट होना भी शेयर बाजार की कमजोरी के पीछे बड़ा कारण है। डॉलर के मुकाबले रुपया आॅल-टाइम लो 92.41 पर पहुंच गया है।

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का प्रमुख कारण है। सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 3,295.64 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 8,593.87 करोड़ रुपए निवेश किए थे। बाजार में उतार-चढ़ाव दशार्ने वाला इंडिकेटर इंडिया विक्स 21 प्रतिशत बढ़कर 21 पर पहुंच गया है, जब भी इसमें तेजी देखने को मिलती है। बाजार में गिरावट होने की संभावना बढ़ जाती है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder