Download App

Latest News

राज्यसभा चुनाव को लेकर मप्र कांग्रेस हलचल : जीतू के बाद अब अरुण यादव ने दावेदारी को लेकर लिया बड़ा बयान, क्या कहा जानेंरुपया धड़ाम, मप्र में सियासत तेज : कांग्रेस के निशाने पर बालीवुड की दिग्गज हस्तियां, इंदौर में लगे महानायक के पोस्टर, ईनाम की भी घोषणाआईपीएल-2026 : टाइटल डिफेंड करने किंग कोहली ने टीम को किया प्रेरित, कहा- हर खिलाड़ी को देना होगा 120 फीसदीधुरंधर: द रिवेंज : स्वामी गोपालाचार्य ने की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म की तारीफ, बोले-सच्चाई दिखाने वाली फिल्मों की जरूरतसास का खूनी खेल : मामूली विवाद ने ले ली बहू और अजन्मे बच्चे की जान, पन्ना का है दिल दहलाने वाला मामा

भारत के देसी दम से कांपेगा दुश्मन : नीले समंदर में उतरने को तैयार तारागिरी, ब्रह्मोस मिसाइल से है लैस

नीले समंदर में उतरने को तैयार तारागिरी, ब्रह्मोस मिसाइल से है लैस
a

admin

Mar 21, 202603:19 PM

नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच भारत की समुद्री ताकत और बढ़ने जा रही है। दरअसल नीले समंदर में खलबली मचाने और दुश्मन को भारत का देसी दम दिखाने के लिए स्वदेशी गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट तारागिरी के समंदर में उतरने की तारीख तय हो गई है। खास बात है कि ‘तारागिरी’ ब्रह्मोस मिसाइल से लैस है। यह वही ब्रह्मोस है, जिसने पाकिस्तान को दर्द दिया था।

नौसेना द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, अगले महीने यानी 3 अप्रैल को विशाखापत्तनम में तारागिरी को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह स्वयं इस गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट को नौसेना को समर्पित करेंगे। वर्ष 2026 की शुरुआत में एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अंजदीप’ को भी नौसेना में शामिल किया गया था। बता दें कि 2047 तक पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तैयारी तेज हो गई है। लगातार नए स्वदेशी प्लेटफॉर्म नौसेना में शामिल किए जा रहे हैं।

नीलगिरी जनवरी में नौसेना के बेड़े में हुआ था शामिल

प्रोजेक्ट 17ए के तहत बनाए जा रहे सात नीलगिरी क्लास के युद्धपोतों में से पहला एडवांस स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस नीलगिरी को जनवरी 2025 में नौसेना में शामिल किया गया था। इसके बाद इसी वर्ष हिमगिरी और उदयगिरी को भी शामिल कर लिया गया। अब तारागिरी की बारी है। गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी’ ब्रह्मोस मिसाइल से लैस है, जो एंटी-सर्फेस और एंटी-शिप युद्ध में अत्यंत सक्षम है। एंटी-एयर वॉरफेयर के लिए इसमें लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल ‘बराक-8’, एयर डिफेंस गन, तथा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर के लिए स्वदेशी टॉरपीडो ‘वरुणास्त्र’ और रॉकेट लॉन्चर लगाए गए हैं।

आधुनिक सिस्टम से लैस है तारागिरी

तारागिरी लंबी दूरी से आने वाले हमलों का पता लगाने, ट्रैक करने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए आधुनिक सोनार, कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम और मल्टी-फंक्शन डिजिटल रडार से लैस है। इस फ्रिगेट में हेलिकॉप्टर हैंगर भी है, जिसमें दो हेलिकॉप्टर आसानी से लैंड कर सकते हैं। प्रोजेक्ट 17ए के तहत बनाए जा रहे सभी सात फ्रिगेट में लगभग 75 प्रतिशत उपकरण स्वदेशी कंपनियों से लिए गए हैं। इसका डिजाइन और स्टील भी स्वदेशी है। इसका डिजाइन नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है। 6700 टन वजनी यह फ्रिगेट 30 नॉटिकल मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है।

भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे 7 फ्रिगेट

प्रोजेक्ट 17ए के तहत सात नीलगिरी क्लास गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रिगेट भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे हैं। इनमें से चार फ्रिगेट मजगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) और तीन गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) द्वारा बनाए गए हैं। वर्ष 2019 से 2022 के बीच इन सभी को लॉन्च किया जा चुका है।

नीलगिरी क्लास का चौथा फ्रिगेट है तारागिरी

तारागिरी नीलगिरी क्लास का चौथा फ्रिगेट है, जो अब नौसेना में शामिल होने जा रहा है, जबकि बाकी तीन के समुद्री परीक्षण जारी हैं। इन सभी स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट के शामिल होने के बाद समुद्र में भारत की ताकत में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। नीलगिरी क्लास के सभी युद्धपोतों का डिजाइन नेवल डिजाइन ब्यूरो द्वारा किया गया है। प्रोजेक्ट 17 और 17ए के सभी फ्रिगेट के नाम भारत की पर्वत शृंखलाओं पर रखे गए हैं, जैसे- शिवालिक, सह्याद्रि, सतपुड़ा, नीलगिरी, हिमगिरी, तारागिरी, उदयगिरी, दूनागिरी, महेंद्रगिरि और विंध्यगिरि।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
भारत के देसी दम से कांपेगा दुश्मन : नीले समंदर में उतरने को तैयार तारागिरी, ब्रह्मोस मिसाइल से है लैस