Download App

Latest News

पूर्ववर्ती सरकारों ने दशकों तक की मछुआरा समुदाय की उपेक्षा : केरल में बोले पीएम मोदी, हमारे लिए अहम है मछुआरों की सुरक्षाजल गंगा संवर्धन अभियान में गड़बड़झालाः : हरदा जिसे से आया हैरान करने वाला मामला जिम्मेदारों पर लगा गंभीर आरोपआयुष्मान के नए नियम के खिलाफ राजधनी में दिखा आक्रोश : सरकार आदेश वापस लेने लगाई गुहार, जानें क्या तय किए गए हैं मापदंडमप्रः जांच कमेटी की अनुशंसा के बाद भी ब्लैकलिस्ट नहीं हो सकी संस्था : एसजेडी में सप्लाई किया था करोड़ों का गुणवत्ताहीन इलेक्ट्रॉनिक सामान 1983-2011 के सामने फीका टी20 वर्ल्ड कप! : महशहूर कमेंटेटर के बयान से मचा बवालहस्यमयी डोडीताल : हिमालय की गोद में वह पवित्र झील जहां जुड़ी है भगवान गणेश के पुनर्जन्म की कथा

तेल के सबसे अहम रास्ते पर अमेरिका का स्टैंड : हॉर्मुज स्ट्रेट खुला रखने की खाई कसम, ईरान को चेतावनी भी

हॉर्मुज स्ट्रेट खुला रखने की खाई कसम, ईरान को चेतावनी भी
a

admin

Mar 11, 202612:36 PM

वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट में अमेर‍िका-इजरायल और ईरान में छिड़ी जंग के चलते तेल-गैस आयात में रुकावट का असर दुनिया भर में दिखाई देने लगा है। इस संकट के बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अमेरिका ने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित करने की अनुमति नहीं देंगे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे अमेरिकी सैन्य अभियान “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” का एक मुख्य लक्ष्य इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। दैनिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया है कि होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल की आपूर्ति लगातार जारी रहनी चाहिए, ताकि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को उनकी ऊर्जा जरूरतें मिलती रहें।

अमेरिका ने ईरान को दी चेतावनी

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान इस अहम समुद्री रास्ते को बंद करने की कोशिश करता है, तो उसे कड़ी सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। लेविट ने कहा कि अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट में तेल या सामान की आवाजाही रोकने की कोशिश करता है, तो दुनिया की सबसे ताकतवर सेना उसे अब तक से भी कई गुना ज्यादा सख्त जवाब देगी। उन्होंने कहा, ष्होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे जरूरी एनर्जी चेकपॉइंट्स में से एक है, जहां से दुनिया भर में तेल शिपमेंट का एक बड़ा हिस्सा जाता है। वहाँ कोई भी रुकावट तेल की कीमतों को तेजी से बढ़ा सकती है और इंटरनेशनल मार्केट को अस्थिर कर सकती है।

लेविट ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन को पहले से अंदेशा था कि ईरान संघर्ष के दौरान ऊर्जा बाजारों को प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है। इसी वजह से सरकार ने पहले से कई सुरक्षा कदम तैयार कर रखे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को पूरी उम्मीद थी कि ईरान की सरकार वैश्विक बाजारों को प्रभावित करने की कोशिश करेगी।

ट्रंप ने खाड़ी में काम कर रहे टैंकरों को जोखिम बीमा देने की पेशकश

इन तैयारियों के तहत अमेरिकी प्रशासन ने खाड़ी क्षेत्र में काम कर रहे तेल टैंकरों की सुरक्षा के लिए कुछ कदम उठाए हैं। लेविट के मुताबिक, अब तक ट्रंप प्रशासन ने खाड़ी में काम करने वाले टैंकरों को राजनीतिक जोखिम बीमा देने की पेशकश की है। इसके अलावा संकट के दौरान तेल की आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने के लिए अमेरिकी सरकार ने कुछ नियमों में अस्थायी राहत भी दी है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने तेल से जुड़े कुछ प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से ढील दी है।

स्थिति पर नजर रखे हुए हैं ट्रंप

व्हाइट हाउस ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिकी नौसेना तेल टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकालने के लिए उनके साथ चल सकती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा और ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने के लिए आगे के कदमों पर भी लगातार विचार कर रहा है। लेविट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी ऊर्जा टीम बाजार की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और उद्योग जगत के नेताओं से बातचीत भी कर रहे हैं। साथ ही अमेरिकी सेना को भी निर्देश दिए गए हैं कि होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने के लिए अतिरिक्त विकल्प तैयार किए जाएं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
तेल के सबसे अहम रास्ते पर अमेरिका का स्टैंड : हॉर्मुज स्ट्रेट खुला रखने की खाई कसम, ईरान को चेतावनी भी