Download App

Latest News

वीर बाल दिवस : मप्र के स्कूलों में होंगी चित्रकला- लेखन प्रतियागिताएं, दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारणगलवान एक सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि इमोशन : दबंग खान के साथ काम करने पर बोलीं चित्रांगदा सिंह, टेंशन-सस्पेंस और पावर से भूरपूर है मूवीएशेज सीरीज में इंग्लैड टीम का शर्मनाक प्रदर्शन : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ने जताई हमदर्दी, कही यह बातकाली हल्दी : एक ऐसा पौधा, जिसकी जड़ों में छीपा है औषधीय गुणों का खजानामैहर सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत : खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, मृतकों की हुई पहचान

knee pain : बढ़ती उम्र में घुटनों के दर्द से पाना है छुटकारा तो करें ये उपाय, जानिए विस्तार से

बढ़ती उम्र में घुटनों के दर्द से पाना है छुटकारा तो करें ये उपाय, जानिए विस्तार से
G

Ganesh Sir

Jul 01, 202502:06 PM

बढ़ती उम्र के साथ कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। इनमें जोड़ों और घुटनों में दर्द होना आम बात हो गई है। हालांकि, कुछ विशेष उपाय अपनाएं जाएं तो इस समस्या से कुछ हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए आप अपने डेली रूटीन में कुछ एक्सरसाइज को अपना सकते हैं। इससे दर्द छूमंतर हो जाएगा।

क्यों होती ये समस्या

आज के समय में हर व्यक्ति की लाइफ असंयमित हो गई है। इससे कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इनमें घुटनों में दर्द होना आम बात हो गई है। वैसे आजकल कम उम्र के लोग भी घुटनों में दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे शरीर में पोषक तत्वों की कमी, गलत खानपान, एक्सरसाइज न करना और लंबे समय तक गलत पॉश्चर। कई बार घुटनों का दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि व्यक्ति को चलने-फिरने में भी परेशानी होने लगती है। हालांकि, इन आसान उपायों से इनमें राहत पा सकते हैं। जानिए विस्तार से...

स्ट्रेट लेग रेज एक्सरसाइज

इसे करने के लिए आप एक कुर्सी पर पर लटका कर बैठ जाएं।

अब अपने पैरों को सामने की और उठाएं और करीब 10 सेकंड तक सीधा रखें।

उसके बाद 20 सेकंड के लिए पैरों को नीचे रखें।

इस प्रक्रिया को 10 से 15 बार दोहराएं।

स्क्वाट्स एक्सरसाइज

इसे करने के लिए अपने पैरों को बराबर दूरी पर खोलकर खड़े हो जाएं।

अब अपने दोनों हाथों को सामने की ओर आपस में जोड़ें और फिर नीचे की तरफ बैठें।

इसके बाद फिर अपनी पोजीशन में वापस आ जाएं।

इसके 15 के 3 सेट करें।

चेयर डिप्स एक्सरसाइज

सबसे पहले एक मजबूत कुर्सी लें और अपने दोनों हाथों को कुर्सी के किनारे पर रखें।

अब अपने पैरों को सीधा रखें और धीरे-धीरे शरीर को नीचे लाएं।

कोहनी को 90 डिग्री पर मोड़ते हुए शरीर को नीचे लाएं और फिर वापस ऊपर की ओर उठाएं।

इस प्रक्रिया को 12 से 15 बार दोहराएं।

लेग लिफ्ट एक्सरसाइज

इसे करने के लिए आप जमीन या बेड पर करवट लेकर लेट जाएं।

अब अपने बाएं पैर को उठाकर करीब 60 डिग्री तक ले जाएं।

फिर धीरे-धीरे पैर को नीचे लाएं। ऐसा कम से कम 10 बार करें।

उसके बाद करवट बदलकर दूसरे पैर के साथ भी इस प्रक्रिया को दोहराएं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder