Download App

Latest News

मप्र के पहले सीएम की जयंती पर मोहन का नवाचार : विधानसभा में अर्पित की पुष्पांजलि, मप्र के विकास में शुक्ल के योगदान का किया स्मरणपूर्व पीएम का पोते रेवन्ना जिंदगी भर रहेगा सलाखों के पीछे : रेप केस कोर्ट का फैसला, कल ठहराया गया था दोषी, 18 का जुर्माना लगासीहोर में बही विकास की गंगा : सीएम मोहन ने दी सौगात, बोले- मप्र के बदलते दौर का साक्षी बन रहा जिलामकाउ ओपन में भारत का सफर खत्म : सेमीफाइनल में हारे में शटलर लक्ष्य- मन्नेपल्ली ऐसे अत्याचार हुए की शब्द पड़ जाएंगे कम : जेल में बिताए दिनों का ऐसे दर्द बयां किया साध्वी नेबिहार वोटर वेरिफिकेशन : मतदाता सूची से गायब हुए 65 लाख फर्जी वोटर, ईसी पर बरसे तेजस्वी, कहा- नहीं बरती गई पारदर्शिताईसी अब स्वतंत्र संस्था नहीं : राहुल ने फिर बोला जुबानी हमला, कहा- साबित करने के लिए हमारे पास हैं पक्के सबूतबरसात का मौसत : बारिश में सेहतमंद रहना तो खाएं लिंगुड़ा की सब्जी, स्वाद में भी है लाजवाबफिटनेस को लेकर फिक्रमंद जान्हवी की छोटी बहन : 290 केजी वजन उठाकर हिप थ्रस्ट करती आई नजर नजर योगी की हुंकार : नया भारत दुश्मन के घर में घुसकर मिट्टी में मिलाने का रखता है माद्दा, मंच पर मौजूद थे पीएम मोदी भी

बच्चों की हाइट नहीं बढ रही तो परेशान न हों अभिभावक : योग के यह 5 आसन सिद्व होंगे रामबाण

Featured Image

Author : Ganesh Sir

पब्लिश्ड : 14-07-2025 04:04 PM

अपडेटेड : 14-07-2025 10:34 AM

आजकल माता-पिता अपने बच्चों के सही शारीरिक विकास को लेकर चिंतित रहते हैं। हाइट को लेकर फिक्र कुछ ज्यादा ही होती है। हालांकि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कारण आनुवंशिक हो सकता है या फिर पोषण की कमी भी हो सकती है। योग एक प्रभावी और प्राकृतिक तरीका है जो बच्चों के संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास में मदद कर सकता है। योगासन न केवल शरीर को लचीला बनाता है बल्कि मानसिक तौर पर भी उन्हें मजबूत बनाता है।

चक्र का अर्थ है पहिया और आसन का अर्थ है मुद्रा। इस आसन में शरीर को पीछे की ओर मोड़कर पहिए जैसा आकार दिया जाता है। यह आसन रीढ़ की हड्डी को अत्यधिक लचीला बनाता है और कमर दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। साथ ही यह पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है और मजबूती देता है, जिससे लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है। ताड़ासनश् को श्पाम ट्री पोज या माउंटेन पोज भी कहते हैं। आयुष मंत्रालय की सलाह है कि बच्चों को नियमित रूप से ताड़ासन करना चाहिए क्योंकि यह बच्चों की एकाग्रता, फोकस और शारीरिक संतुलन में सुधार करता है।

पश्चिमोत्तासन को श्सीटेड फॉरवर्ड बेंडश् भी कहा जाता है। यह एक ऐसा योगासन है जिसमें शरीर को आगे की ओर झुकाकर रीढ़, हैमस्ट्रिंग और काल्व्स की मांसपेशियों को खींचा जाता है। यह आसन शरीर को लचीला बनाने के साथ-साथ तनाव दूर कर मानसिक शांति भी देता है। आजकल के कॉम्पटीटिव वर्ल्ड में जब बच्चे होमवर्क और कुछ विशेष करने के चक्कर में दबाव महसूस करते हैं तो ये आसन उनकी समस्याओं को हर सकता है। आयुष मंत्रालय की मानें तो ये बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इस आसन से बच्चों को एकाग्रता लाने में मदद मिलती है और तनाव कम होता है।

धनुरासन में शरीर की मुद्रा धनुष के जैसी होती है, जिसमें रीढ़ की हड्डी पर गहरा खिंचाव पड़ता है। यह खिंचाव रीढ़ की हड्डी को लंबा और लचीला बनाने में मदद करता है। बढ़ते बच्चों की रीढ़ के लिए यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि लचीली रीढ़ उन्हें अधिक सीधी और लंबी मुद्रा बनाए रखने में सहायता करती है।

वृक्षासन, जिसे ट्री पोज भी कहा जाता है, योग के सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय आसनों में से एक है। वृक्ष शब्द का अर्थ है पेड़। इस आसन के अभ्यास की अंतिम अवस्था में शारीरिक स्थिति एक पेड़ के आकार की बनती है। इसलिए इस आसन को वृक्षासन का नाम दिया गया है। यह आसन पैरों को मजबूती प्रदान करने और संतुलन बनाने में सहायक होता है। इसके नियमित अभ्यास से टखनों, जांघों, पिंडलियों और रीढ़ की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। साथ ही कूल्हों और कमर में लचीलापन बढ़ता है। इन सभी आसनों को करने से पहले योग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करना चाहिए। करने का सही तरीका और समय की सटीक जानकारी से ही लाभ पहुंच सकता है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder