Download App

Latest News

Iran War Effect : देश मे बढ़ सकते है कंडोम के दाम गर्मियों में करेले का सेवन फायदेमंद : डायबिटीज-पाचन की समस्याओं से दिलाएगा राहतबेटी की शादी में शामिल होने करीम को जेल से एक दिन की मिली मोहलत : पुलिस के साये में हुआ निकाह, आतंकी गतिविधियों में शामिल होने युवाओं का करता था ब्रेनवाॅशभोपाल मेट्रो परियोजना में बड़ी उपलब्धि : 24 मीटर नीचे सुरंग खोदने जमीन के नीचे उतरी नल बोरिंग मशीन, दुर्गावती ने शुरू की खुदाईपितृत्व अवकाश को कानूनी अधिकार बनाने बहस तेज : आप सांसद ने संसद में उठाया मुद्दा, कहा- केयरगिविंग सिर्फ मां की नहीं, पिता की भी जिम्मेदारी

गर्मियों में करेले का सेवन फायदेमंद : डायबिटीज-पाचन की समस्याओं से दिलाएगा राहत

डायबिटीज-पाचन की समस्याओं से दिलाएगा राहत
a

admin

Mar 31, 202604:11 PM

नई दिल्ली । गर्मी का मौसम शुरू होते ही पाचन संबंधी समस्याएं, ब्लड शुगर बढ़ना, थकान और कमजोरी आम हो जाती है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार गर्मी के मौसम में करेले का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। औषधीय गुणों से भरपूर करेला शरीर की कई बीमारियों से बचाव करता है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, करेला विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, आयरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गर्मियों में यह पेट को ठंडक देता है, पाचन क्रिया सुधारता है और शरीर की उष्णता को कम करता है।

गर्मियों में करेले के सेवन से कई लाभ मिलते हैं। करेला ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में बहुत प्रभावी है। गर्मी में जब ब्लड शुगर बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है, तब करेले का जूस या सब्जी नियमित रूप से लेने से शुगर लेवल बैलेंस रहता है। साथ ही गर्मी में अपच, गैस, कब्ज और पेट दर्द की समस्या आम है। ऐसे में करेला पेट साफ रखता है और पाचन शक्ति बढ़ाता है। करेले का जूस पेट दर्द में तुरंत राहत देता है।

करेला प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है। यह शरीर की अतिरिक्त गर्मी निकालता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गर्मियों में कमजोर पड़ रहे इम्यून सिस्टम को मजबूत रखते हैं। साथ ही करेला खून को शुद्ध करता है और मेटाबॉलिज्म तेज करके वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है।

करेला न सिर्फ गर्मी की समस्याओं से बचाता है बल्कि लंबे समय तक स्वस्थ रहने में भी मदद करता है। गर्मियों में करेले का जूस सुबह खाली पेट पीना सबसे अच्छा है। साथ ही करेले की सब्जी या सुखाकर भुना करेला भी लिया जा सकता है। जिन लोगों को किसी तरह की एलर्जी है, उन्हें डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन करना चाहिए।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder