Download App

Latest News

देश के अच्छे विभागों में मप्र का वन विभाग : सीएम मोहन का दावा, सूबे के पर्यटन बनेंगे रोजगार का जरिया MP news : मोहन के मंत्री ने नैतिक शिक्षा और चरित्र निर्माण पर ऐसे दिया उदाहरण'मर्दानी-3' पब्लिक रिव्यू : बेहतरीन एक्टिंग और कहानी ने जीता दिल, दर्शकों ने बताया 'वन टाइम वॉच'बुंदेलखंड की धरती पर भव्य और ऐतिहासिक होगा नोहलेश्वर महोत्सव : सीएम 11 को करेंगे 5 दिवसीय आयोजन का आगाज, ख्यातनाम हस्तियां देंगी प्रस्तुतिपेट, त्वचा और जोड़ों के लिए फायदेमंद वरुण मुद्रा : जानें अभ्यास से क्या परिवर्तन आते हैंऑस्ट्रेलियन ओपन : ओलिविया गैडेकी और जॉन पीयर्स ने जीता Mixed doubles का खिताब, फ्रेंच जोड़ी को ऐसे दी करारी शिकस्त

बुंदेलखंड की धरती पर भव्य और ऐतिहासिक होगा नोहलेश्वर महोत्सव : सीएम 11 को करेंगे 5 दिवसीय आयोजन का आगाज, ख्यातनाम हस्तियां देंगी प्रस्तुति

सीएम 11 को करेंगे 5 दिवसीय आयोजन का आगाज, ख्यातनाम हस्तियां देंगी प्रस्तुति
a

admin

Jan 30, 202602:49 PM

भोपाल। संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सांस्कृतिक रूप से चरमोत्कर्ष पर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के इन प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए बुंदेलखंड के दमोह जिले में नोहटा स्थित नोहलेश्वर मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला नोहलेश्वर महोत्सव इस वर्ष अधिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 से 15 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस 5 दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस महोत्सव में कला, संस्कृति, साहित्य एवं भक्ति संगीत जगत की ख्यातनाम हस्तियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी।

राज्य मंत्री ने बताया कि बुंदेलखंड की धार्मिक आस्था के इस केंद्र पर होने जा रहे नोहलेश्वर महोत्सव में प्रसिद्ध गायक श्री कैलाश खेर जहां भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे, वहीं भगवान भोलेनाथ के शिव तांडव नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, जय श्रीराम नृत्य नाटिका आदि मनभावन प्रस्तुतियां होगी। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में जहां हरिओम पवार, जानी बैरागी जैसे राष्ट्रीय कवि रचनापाठ करेंगे। समापन समारोह में प्रसिद्ध भजन गायिका आशा वैष्णव प्रस्तुति देंगी। राज्य मंत्री ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा इस समूचे आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रहीं हैं। इसमें यहां आने वाले प्रदेश और देश के श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, स्थानीय प्रशासन भी इस आयोजन को और भव्यता देने के लिए पूरी तरह जुटा हुआ है।

राज्य मंत्री लोधी ने कहा कि नोहलेश्वर महोत्सव की शुरुआत 2 वर्ष पूर्व की गई थी। इस वर्ष यह महोत्सव अपनी भव्यता और विशेषता के साथ प्रारंभ होने जा रहा है। मध्यप्रदेश का बुंदेलखंड अपने गौरवशाली इतिहास और समृद्धशाली परंपराओं के लिए समूचे भारत में अपनी अलग पहचान रखता है। बुंदेलखंड की शौर्य गाथाएं एवं सांस्कृतिक कला कौशल का वर्णन देश के साहित्यकारों, कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से बखूबी किया है, यहाँ की पुरातन संस्कृति आज भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का कार्य करती है।

राज्य मंत्री लोधी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि नोहलेश्वर महोत्सव के माध्यम से प्रदेश और देश में बुंदेलखंड की विशेष पहचान बने। राज्य मंत्री लोधी ने प्रदेश की जनता से इस आयोजन में शामिल होकर बुंदेलखंड की कला संस्कृति से रूबरू होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन आपकी आस्था के साथ ही समूचे परिवार के साथ मनोरंजन का केंद्र भी होगा। महोत्सव में हॉट एयर बलून जैसी रोमांचक गतिविधियां भी उपलब्ध होंगी।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder