Download App

Latest News

संस्कृति और रिश्तों को मजबूत करने की नई पहल : महाशिवरात्रि के मौके पर मथुरा से आए बाबा विश्वनाथ के लिए उपहार फायर सेफ्टी के कार्य प्राथमिकता से हों पूर्ण : डिप्टी सीएम शुक्ल ने दिए सख्त निर्देशटी20 विश्व कप के इतिहास में ऐसा पहली बार : स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ रचा इतिहास, एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बनी एसोसिएट टीम पाचन से लेकर थायरॉयड तक : सेहत को भला चंगा रखती है विपरीतकरणी मुद्राविशाल भारद्वाज को भा गया ‘अस्सी’ का ट्रेलर : बोले- इसे कहते हैं फिल्म पत्रकारिता

फायर सेफ्टी के कार्य प्राथमिकता से हों पूर्ण : डिप्टी सीएम शुक्ल ने दिए सख्त निर्देश

डिप्टी सीएम शुक्ल ने दिए सख्त निर्देश
a

admin

Feb 09, 202602:58 PM

भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय योजनाओं, निर्माण कार्यों एवं मानव संसाधन से संबंधित प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

डिप्टी सीएम ने श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा में फायर सेफ्टी से संबंधित लंबित मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कॉलेज में आवश्यक नवीन कार्यों की स्वीकृति के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

डिप्टी सीएम शुक्ल ने 16 जिला चिकित्सालयों एवं क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉकों के लिए आवश्यक पदों की स्वीकृति संबंधी प्रस्ताव को प्राथमिकता से तैयार कर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए कैबिनेट अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों में फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त धनराजु एस सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
फायर सेफ्टी के कार्य प्राथमिकता से हों पूर्ण : डिप्टी सीएम शुक्ल ने दिए सख्त निर्देश