Download App

Latest News

बाबा महाकाल : भोलेनाथ की भक्ति में लीन हुईं टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री, दर्शन के अनुभव को बताया 'दिव्य'हिन्दू धर्म में शीतला अष्टमी का विशेष महत्व : सच्चे मन और श्रद्धा भक्ति करने पर बनी रहती है मां की कृपा, बचें इस तरह की गलतियों सेभाजपा की सोच ने देश और लोकतंत्र को किया कलंकित : मुकेश मल्होत्रा की विधायकी शून्य होने पर भड़के जीतू, ट्रेड डील को लेकर भी किया वारकटनी सड़क हादसे में 4 युवकों की दर्दनाक मौत : बड़वारा में मोटरसाकिल और कार के बीच हुई भीषण टक्कर, मृतकों में तीन मजदूरमप्र : अधिक वेतन लेने वालों की पेंशन कटौती तय, वित्त विभाग ने पेंशन अधिकारियों को दिए दो टूक निर्देश

कटनी सड़क हादसे में 4 युवकों की दर्दनाक मौत : बड़वारा में मोटरसाकिल और कार के बीच हुई भीषण टक्कर, मृतकों में तीन मजदूर

बड़वारा में मोटरसाकिल और कार के बीच हुई भीषण टक्कर, मृतकों में तीन मजदूर
a

admin

Mar 10, 202603:14 PM

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सोमवार देर रात एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां के बड़वारा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल और कार के बीच हुई भीषण भिड़ंत में चार युवकों की मौत हो गई है, जबकि कार में सवार पांच लोग घायल हुए हैं। मृतकों में तीन मजदूर हैं जो महाराष्ट्र से ट्रेन से लौटने के बाद अपने घर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाकिल चकनाचूर हो गई है और सवार सड़क पर इधर-उधर उछलकर गिरे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मानपुर निवासी तीन मजदूर सोमवार की देर रात को ट्रेन से कटनी पहुंचे थे। वे महाराष्ट्र से मजदूरी कर लौट रहे थे। ये तीनों मजदूर अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल से मानपुर आ रहे थे। इसी दौरान बड़वारा थाना अंतर्गत रेलवे पुलिया के पास कार और बाइक की आमने-सामने सीधी भिड़ंत हो गई।

बगैर हेलमेट के थे मोटरसाइकिल सवार युवक

मोटरसाइकिल पर सवार सभी युवक बगैर हेलमेट के थे। दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर एक साथ चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटर साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, बाइक सवार चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान रामकिशोर सिंह, रामदास सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रभान सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार कटनी की ओर जा रहे थे, जबकि कार उमरिया की दिशा से आ रही थी। कार में सवार लोग राजगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं, जो अंबिकापुर से लौट रहे थे। हादसे में कार मे सवार पांच लोग घायल हुए है, जिन्हें तत्काल बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
कटनी सड़क हादसे में 4 युवकों की दर्दनाक मौत : बड़वारा में मोटरसाकिल और कार के बीच हुई भीषण टक्कर, मृतकों में तीन मजदूर