Download App

Latest News

मप्र विधानसभा के 69 साल : राज्यपाल ने गौरवशाली यात्रा की प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, की ऐतिहासिक दुर्लभ चित्रों की सराहना, मौजूद रहे सीएम भीहर घड़ी खलती है आपकी कमी : ऋतिक की पूर्व पत्नी ने मां के लिए लिखा इमोशनल नोट, मोंटाज वीडियो किया शेयरमनरेगा का नाम बदलने का मामला : कांग्रेस की आपत्ति पर भाजपा विधायक का तीखा हमला, कहा- रावण जैसा होगा हश्रएमसीएक्स पर चमकी चांदी : ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के चलते बनाया नया रिकार्ड, जानें कहां पर पहुंचे सिल्वर के दाम गर्म पानी पीने से लेकर गुनगुने पानी से स्नान तक : जानिए कैसे छोटी-छोटी आदतें पीरियड्स के दर्द को कर सकती हैं कम

मप्र विधानसभा के 69 साल : राज्यपाल ने गौरवशाली यात्रा की प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, की ऐतिहासिक दुर्लभ चित्रों की सराहना, मौजूद रहे सीएम भी

Featured Image

Author : admin

Published : 17-Dec-2025 03:33 PM

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा की स्थापना के आज 69 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर बुधवार को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया गया है। विशेष सत्र के अवसर पर विधानसभा की गौरवशाली यात्रा के दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसका शुभारंभ राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

राज्यपाल ने बुधवार “मध्यप्रदेश विधानसभा के 1956 से 2025 तक के इतिहास के पल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभ्युदय मध्यप्रदेश- विकास और सेवा के दो वर्ष” विषय पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

प्रदर्शनी के एलबम का भी लोकार्पण

राज्यपाल ने “मध्यप्रदेश विधानसभा के 1956 से 2025 तक के इतिहास के पल” और मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभ्युदय मध्यप्रदेश- विकास और सेवा के दो वर्ष” विषय पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का फीता खोल कर शुभारंभ किया। उन्होंने विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित चित्र प्रदर्शनी के एलबम का भी लोकार्पण किया और प्रदर्शनी के चित्रों का अवलोकन किया। उन्होंने ऐतिहासिक, दुर्लभ चित्र संकलन और प्रस्तुतिकरण की सराहना की।

सेंट्रल हॉल में लगाई गई ऐतिहासिक प्रदर्शनी

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रथम सत्र के 70 वर्षों के उपलक्ष्य में विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। मध्यप्रदेश विधानसभा के सात दशकों की गौरवशाली यात्रा के दुर्लभ चित्रों की आकर्षक प्रदर्शनी विधानसभा के सेंट्रल हॉल में लगाई गई है। प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश विधानसभा के 1956 से 2025 तक के इतिहास के 135 दुर्लभ चित्रों का संयोजन किया गया है। इसी तरह जनसंपर्क विभाग द्वारा विधानसभा प्रांगण में 90 पेनलों की आकर्षक विकास प्रदर्शनी लगाई गई है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
मप्र विधानसभा के 69 साल : राज्यपाल ने गौरवशाली यात्रा की प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, की ऐतिहासिक दुर्लभ चित्रों की सराहना, मौजूद रहे सीएम भी