Latest News

भोपाल। मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग ने आज से आगामी चार दिनों तक सूबे के कई जिलों में ओला, आंधी-बारिश की आशंका व्यक्त की है। मौसम में बदलाव की वजह से राजधानी भोपाल सहित समूचे प्रदेश में गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 मार्च को मौसम का असर सबसे अधिक रहेगा। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-बारिश और गरज-चमक देखने को मिलेगी। आज राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में आंधी, बारिश, गरज-चमक और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, रीवा समेत कई संभागों में बारिश की संभावना है। एक अप्रैल से गरज के साथ आंधी-पानी होने का सिस्टम कमजोर पड़ सकता है्, इसके बाद भी 20 से अधिक जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
मार्च में चैथी बार बदला मौसम
मार्च महीने में यह चैथी बार है ्र जब मौसम में बड़ा बदलने जा रहा है। बता दें कि महीने की शुरुआत तेज गर्मी से हुई थी, लेकिन बाद में बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया। पहले चरण में लगातार चार दिन तक बारिश हुई और 17 जिलों में ओले गिरे। जिससे गेहूं, पपीता और केले की फसलों को नुकसान पहुंचा। 26-27 मार्च को भी कई जिलों में बारिश दर्ज की गई थी।
कई शहरों का तापमान 37 डिग्री के पार
इधर पिछले दिन राज्य के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा। यहां का उच्चतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया। खंडवा में भी कमोबेश इतना ही तापमान रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में 2 से 3 डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना जताई है।
अप्रैल-मई में पड़ेगी भीषण गर्मी अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल और मई में गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है। ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी तेज गर्मी पडने की संभावना है।
इन जिलों में मौसम रहेगा शुष्क
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्ना में मौसम शुष्क बना रहेगा।
Advertisement
