Download App

Latest News

रुपया धड़ाम, मप्र में सियासत तेज : कांग्रेस के निशाने पर बालीवुड की दिग्गज हस्तियां, इंदौर में लगे महानायक के पोस्टर, ईनाम की भी घोषणाआईपीएल-2026 : टाइटल डिफेंड करने किंग कोहली ने टीम को किया प्रेरित, कहा- हर खिलाड़ी को देना होगा 120 फीसदीधुरंधर: द रिवेंज : स्वामी गोपालाचार्य ने की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म की तारीफ, बोले-सच्चाई दिखाने वाली फिल्मों की जरूरतसास का खूनी खेल : मामूली विवाद ने ले ली बहू और अजन्मे बच्चे की जान, पन्ना का है दिल दहलाने वाला मामानवरात्र विशेष : इम्युनिटी से बॉडी डिटॉक्स तक, व्रत में नींबू पानी है सेहत के लिए वरदान

सास का खूनी खेल : मामूली विवाद ने ले ली बहू और अजन्मे बच्चे की जान, पन्ना का है दिल दहलाने वाला मामा

मामूली विवाद ने ले ली बहू और अजन्मे बच्चे की जान, पन्ना का है दिल दहलाने वाला मामा
a

admin

Mar 21, 202612:58 PM

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से रूह को कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहां के सिमरिया थाना क्षेत्र में एक सास ने क्रूरता की सभी हदें पार करते हुए बहू को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि मामूली घरेलू विवाद के चलते सास ने 7 माह की गर्भवती बहू की कुदाली से निर्मम हत्या कर दी। घटना 14 मार्च की है। पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा सख्ती बरते जाने के बाद महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

दरअसल, 14 मार्च को ग्राम पडवार निवासी शिक्षक दयाराम साहू ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी नीता साहू घर में अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला मृत पाई गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया।

सास को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई

घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और साक्ष्य एकत्र किए गए। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच को तेज किया। जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। लगातार पूछताछ और मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का शक मृतका की सास पर गहराता गया। पुलिस ने सास को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

गुस्से में आकर बहू पर कुदाली से किए कई वार

आरोपी सास ने बताया कि घरेलू विवाद और आपसी कलह के चलते गुस्से में आकर उसने बहू पर कुदाली से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त खून से सनी कुदाली भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
सास का खूनी खेल : मामूली विवाद ने ले ली बहू और अजन्मे बच्चे की जान, पन्ना का है दिल दहलाने वाला मामा