Latest News
ग्वालियर में दिनदहाड़े युवक ने प्रेमिका को गोलियों भूना : कम शातिर थी नंदिनी भी, टीआई ने किया चौंकाने वाला खुलासा
भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई हत्या ने सबको झकझोर कर रख दिया। रूप सिंह स्टेडियम रोड पर एक युवती पर युवक ने गोलियों मार कर मौत के घाट उतार दिया। युवक का नाम अरविंद परिहार है जो नंदिनी के साथ लिव इन में रह रहा था। नंदिनी ने लगभग एक साल पहले अरविंद पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. इसे लेकर नंदिनी ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि अरविंद उसे और उसके परिवार को धमकियां देता है, परेशान करता रहता है।
इसके बाद भी पुलिस प्रशासन नहीं जागा और नंदिनी को अपनी जान देकर यह कीमत चुकानी पड़ी। यहां पर आपको बता दें कि नंदनी और अरविंद पहले से शादीशुदा थे, इनके बच्चे भी थे। थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार से जब इस मामले को लेकर टीवी27 न्यूज ने उनसे बात की तो उन्होंने नंदिनी को लेकर चैंकाने वाला खुलासा किया। परिहार ने बताया कि अरविंद नंदिनी का पांचवा पार्टनर था। 2017 में उसने चैथे प्रेमी संग मिलकर तीसरे पति निर्मलेश सेन की हत्या की थी, जिसके लिए उसे जेल भी हुई थी।
बात नहीं की तो मारी गोली
2022 में जेल से छूटने के बाद अरविंद के साथ रहने लगी। नंदिनी ने अरविंद पर 307 सहित पांच केस दर्ज कराए, वहीं अरविंद ने भी शिकायतें दीं। शुक्रवार शाम नंदिनी साइबर सेल से अरविंद के खिलाफ शिकायत कर लौट रही थी। तभी अरविंद ने उससे बात करने की कोशिश की जब नंदिनी नहीं मानी तो अरविंद ने बीच सड़क पर उसे गोली मार दी।
गोली मारने के बाद कट्टा लेकर सड़क किनारे बैठा रहा आरोपी
गोली मारने के बाद आरोपी कट्टा लेकर वहीं सड़क किनारे बैठा रहा। इस दौरान राहगीर वीडियो बनाते रहे। लेकिन किसी ने बीच में आने की हिम्मत नहीं की। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची तो अरविंद ने उन पर भी कट्टा तान दिया। और खुद की कनपटी पर रखकर जान देने की धमकी दी। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए आंसु गैस का गोला छोड़ा और चारों ओर से घेरकर आरोपी को पकड़ा। और पुलिस थाने लेकर पहुंचे।
Advertisement
Related Post