Latest News

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने बुधवार को कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने दोनों कक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इस साल 5वीं का में जहां 95.14 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं कक्षा 8वीं का रिजल्ट 93.83 फीसदी रहा है। परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने एक बार फिर बाजी मारी है। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.98 फीसदी रहा है, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 92.74 प्रतिशत दर्ज किया गया। बता दें कि इस बार कुल 24 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे।
वहीं कक्षा 5वीं में पास होने के मामले में छात्राएं अव्वल रहीं हैं। जारी परिणाम में 96.19 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। वहीं 94.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के लाखों बच्चों को इस परिणाम के माध्यम से खुशी मिलने वाली है। इस साल पिछले साल से बेहतर परिणाम आया। ग्रामीण क्षेत्र का परिणाम शहरी क्षेत्र से बेहतर रहा। वहीं, सरकारी स्कूलों का परिणाम निजी स्कूलों से बेहतर रहा है।
काॅपी जांचने के लिए बनाए गए थे 322 मूल्यांकन केन्द्र
मंत्री ने कहा पहली बार बड़े स्तर पर परिणाम जारी किया गया है। कॉपी जांचने के लिए प्रदेशभर में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। यहां 1.10 लाख से ज्यादा शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। इसके बाद अंकों की ऑनलाइन एंट्री कर परिणाम तैयार किया गया।
टॉप जिलों का प्रदर्शन
कक्षा 5वीं में
नरसिंहपुर: 99.70ः
बालाघाट: 99.30ः
डिंडोरी: 99.29ः
कक्षा 8वीं में
नरसिंहपुर: 99.38 फीसदी
डिंडोरी: 98.74 फीसदी
बालाघाट: 98.71 फीसदी
बोर्ड पैटर्न में हुआ था एग्जाम
इस बार प्रदेश के सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों के करीब 23.68 लाख विद्यार्थियों ने बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा दी थी। फरवरी में आयोजित इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में मूल्यांकन का विशाल कार्य किया गया। 322 केंद्रों पर 1.10 लाख से अधिक शिक्षकों ने कॉपियों की जांच की, जिसके बाद अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि की गई।
Advertisement
