Download App

Latest News

जीएसटी कलेक्शन से भरा सरकार का खजाना : नवंबर महीने में खाते में आए 1.70 लाख करोड़ बेटियों की शिक्षा को लेकर संवेदनशील नहीं सरकार : नाथ का हमला, लाडली लक्ष्मी योजना को लेकर भी घेराबांग्लादेश : पूर्बांचल प्लॉट घोटाले में हसीना को 5 साल की सजा, बहन रेहाना और ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप भी दोषी कराररायसेन में बड़ा हादसा : बरेली-पिपरिया मार्ग पर बना नयागांव पुल अचानक ढहा, 10 ज्यादा घायल, MPRDC की भी बड़ी लापरवाही आई सामनेअनुपम खेर : दिग्गज अभिनेता ने क्रिएटिविटी का दिलचस्प नमूना किया पेश, सूर्य के साथ तस्वीर कर कही यह बात

रायसेन में बड़ा हादसा : बरेली-पिपरिया मार्ग पर बना नयागांव पुल अचानक ढहा, 10 ज्यादा घायल, MPRDC की भी बड़ी लापरवाही आई सामने

Featured Image

Author : admin

Published : 01-Dec-2025 02:03 PM

रायसेन। रायसेन जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के बरेली-पिपरिया मार्ग पर बना नयागांव पुल अचानक ढह गया है। इस हादसे में दो मोटरसाइकिल सवार समेत 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही की हादसे में किसी की जान नहीं गई।

बताया जा रहा है कि पुल के नीचे काम चल रहा था और कई मजदूर भी कर रहे थे काम। पुल गिरते देख सभी मजदूर भाग निकले, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं जब पुल ढहा तो उसके ऊपर से वाहन गुजर रहे थे। पुल टूटने की वजह से पूरी सड़क पर यातायात बंद कर दिया गया है। सभी घायलों को राबरेली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में एमपीआरडीसी की भी बड़ी लापरवाही आई सामने। बताया जा रहा है कि एमपीआरडीसी ने महीनों से जर्जर पुल पर ही नहीं सड़क बना दिया था। पुलिस और स्थानीय प्रशासन सहित ग्रामीण मोके पर मौजूद। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त दो मोटरसाइकिल पुल से गुजर रही थीं। पुल के साथ ये भी नीचे आ गिरी। इनमें से एक सिहोर जिले के रहने वाले हैं। वहीं दूसरे बरेली के निवासी बताए जा रहे हैं।

मजदूर भी हुए घायल

पुलिस के अनुसार पुल के नीचे काम चल रहा था। पुल को नीचा गिरते देख काम कर रहे मजदूर वहां से भागे और अपनी जान बचाई। कुछ मजदूर घायल भी हो गए हैं, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुल के गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। ये पुल करीब 35 साल पुराना बताया जा रहा है।

टाइमलाइन अपडेट

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder