Download App

Latest News

राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर : कोर्ट ने दो आरोपियों को किया दोषमुक्त, सबूतों के आभाव में हुए रिहासबरीमाला गोल्ड केस में गर्म हुई केरल विधानसभा की तासीर : विपक्ष का आरोप- प्रभावशाली लोगों को बचाने मामले को कमजोर कर रही सरकार50 की उम्र में लीसा रे ने बदली 'बीच बॉडी' की परिभाषा, : बोलीं- 'अब मंजूरी नहीं, आजादी जरूरी'केसी ने मप्र कांग्रेस की बढ़ाई टेंशन : कार्यकारिणी का दायरा सीमित करने लिखा खत, बड़े जिलों में 55 तो छोटे जिलों में होंगे महज 35 सदस्यमप्र के अन्नदाताओं के लिए जरूरी खबर : सूबे में 7 फरवरी से शुरू होगा एमएसपी पर गेहूं उपार्जन का रजिस्ट्रेशन, 28 मार्च तक रहेगा मौका

मप्र के अन्नदाताओं के लिए जरूरी खबर : सूबे में 7 फरवरी से शुरू होगा एमएसपी पर गेहूं उपार्जन का रजिस्ट्रेशन, 28 मार्च तक रहेगा मौका

सूबे में 7 फरवरी से शुरू होगा एमएसपी पर गेहूं उपार्जन का रजिस्ट्रेशन, 28 मार्च तक रहेगा मौका
G

Ganesh Sir

Feb 04, 202601:29 PM

भोपाल। मध्यप्रदेश के गेहूं उत्पादक किसानों से जुड़ी जरूरी खबर है। दरअसल सूबे में एमएसपी पर गेहूं उपार्जन का पंजीयन 7 फरवरी से शुरू होगा। जो 27 मार्च तक जारी रहेगा। किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाने के लिए प्रदेशभर में कुल 3186 पंजीयन केन्द्र बनाये गए हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय में पंजीयन करा लें।

पंजीयन की निरूशुल्क व्यवस्था

पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर और सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर की गई है।

पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था

पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर की गई है। इन केन्द्रों पर पंजीयन के लिये शुल्क राशि प्राप्त करने के संबंध में कलेक्टर निर्देश जारी करेंगे। प्रति पंजीयन के लिये 50 रूपये से अधिक शुल्क निर्धारित नहीं किया जाएगा। किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज एवं किसान के आधार कार्ड एवं अन्य फोटो पहचान-पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकार्ड रखा जाना अनिवार्य होगा।

सिकमी, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन सहकारी संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध होगी। इस श्रेणी के शत-प्रतिशत किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा। पूर्व वर्षों की किसी अपात्र संस्था में केन्द्र प्रभारी एवं ऑपरेटर को किसी अन्य संस्था में पंजीयन के लिए नहीं रखा जायेगा।

उपार्जित फसल के भुगतान हेतु बैंक खाता

किसान द्वारा समर्थन मूल्य पर विक्रय उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। किसान के आधार लिंक बैंक खाते में भुगतान करने में किसी कारण से समस्या उत्पन्न होने पर किसान द्वारा पंजीयन में उपलब्ध कराये गए बैंक खाते में भुगतान किया जा सकेगा। किसान पंजीयन के समय किसान को बैंक का नाम खाता नंबर और IFSC कोड की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। अक्रियाशील बैंक खाते, संयुक्त बैंक खाते एवं फिनो, एयरटेल, पेटीएम, बैंक खाते पंजीयन में मान्य नहीं होंगे। पंजीयन व्यवस्था में बेहतर सेवा प्राप्त करने के लिए यह जरूरी होगा कि किसान अपने आधार नंबर से बैंक खाता और मोबाईल नंबर को लिंक कराकर उसे अपडेट रखें।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
मप्र के अन्नदाताओं के लिए जरूरी खबर : सूबे में 7 फरवरी से शुरू होगा एमएसपी पर गेहूं उपार्जन का रजिस्ट्रेशन, 28 मार्च तक रहेगा मौका