Download App

Latest News

Iran War Effect : देश मे बढ़ सकते है कंडोम के दाम गर्मियों में करेले का सेवन फायदेमंद : डायबिटीज-पाचन की समस्याओं से दिलाएगा राहतबेटी की शादी में शामिल होने करीम को जेल से एक दिन की मिली मोहलत : पुलिस के साये में हुआ निकाह, आतंकी गतिविधियों में शामिल होने युवाओं का करता था ब्रेनवाॅशभोपाल मेट्रो परियोजना में बड़ी उपलब्धि : 24 मीटर नीचे सुरंग खोदने जमीन के नीचे उतरी नल बोरिंग मशीन, दुर्गावती ने शुरू की खुदाईपितृत्व अवकाश को कानूनी अधिकार बनाने बहस तेज : आप सांसद ने संसद में उठाया मुद्दा, कहा- केयरगिविंग सिर्फ मां की नहीं, पिता की भी जिम्मेदारी

भोपाल मेट्रो परियोजना में बड़ी उपलब्धि : 24 मीटर नीचे सुरंग खोदने जमीन के नीचे उतरी नल बोरिंग मशीन, दुर्गावती ने शुरू की खुदाई

24 मीटर नीचे सुरंग खोदने जमीन के नीचे उतरी नल बोरिंग मशीन, दुर्गावती ने शुरू की खुदाई
a

admin

Mar 31, 202602:26 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की निर्माणाधीन भोपाल मेट्रो में सोमवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि उस समय जुड़ गई, जब आंरेज मेट्रो के भूमिगत परियोजना के हिस्से में सुरंग निर्माण का कार्य शुरू हो गया। इसके लिए अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीन यानि टीबीएम दुर्गावती को जमीन के भीतर उतारा और खुदाई शुरू की। इस मौके पर एमपीएमआरसीएल, कल्पतरु प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड एवं जनरल कंसलटेंट के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थिति रहे।

इस दौरान उपस्थित मेट्रो के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने इस उपलब्धि के लिए परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि परियोजना की प्रगति को बनाए रखते हुए सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि समयबद्ध और सुरक्षित रूप से परियोजना पूर्ण हो सके और आम नागरिकों को भी परेशानी ना हो।

24 मीटर गहराई में उतारा मशीन

भोपाल मेट्रो के जनसंपर्क अधिकारी धीरज शुक्ला ने बताया कि टीबीएम दुर्गावती को विशेष लॉन्चिंग शाफ्ट के माध्यम से जमीन से नीचे लगभग 24 मीटर की गहराई में सफलतापूर्वक उतारा गया है, जहां से आज से सुरंग निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। दुर्गावती एक अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीन है, जिसे विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित, तेज एवं सटीक खुदाई के लिए डिजाइन किया गया है। इसके उपयोग से निर्माण कार्य में गति आएगी। बता दें कि रानी कमलापति स्टेशन पर भी भूमिगत रास्ता निर्माण के लिए भी टीबीएम का उपयोग किया गया था।

शुक्ला ने बताया कि हमारा प्रयास है कि भोपाल मेट्रो परियोजना, शहर को आधुनिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रदान करने की दिशा में प्रयासरत है। टीबीएम दुर्गावती के शुभारंभ के साथ ही परियोजना के निर्माण में हम मील का पत्थर हासिल कर सकते हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
भोपाल मेट्रो परियोजना में बड़ी उपलब्धि : 24 मीटर नीचे सुरंग खोदने जमीन के नीचे उतरी नल बोरिंग मशीन, दुर्गावती ने शुरू की खुदाई