Download App

Latest News

बंधक श्रम उन्मूलन दिवस : भोपाल नए लेबर कोर्ड पर वर्कशाॅप में 9 को, स्टेट लेवल एक्शन प्लान का भी होगा विमोचनशहडोल में दो बाघों की मौत का मामला : लापरवाह अफसर पर गिरी गाज, बीट गार्ड भी नपे, करंट फैलाने वाले आरोपी भी पहुंचे हवालात

शहडोल में दो बाघों की मौत का मामला : लापरवाह अफसर पर गिरी गाज, बीट गार्ड भी नपे, करंट फैलाने वाले आरोपी भी पहुंचे हवालात

लापरवाह अफसर पर गिरी गाज, बीट गार्ड भी नपे,  करंट फैलाने वाले आरोपी भी पहुंचे हवालात
a

admin

Feb 07, 202602:02 PM

शहडोल। शहडोल जिले में दो बाघों की दर्दनाक मौत के मामले में वन विभाग ने डिप्टी रेंजर समेत एक बीट गार्ड को निलंबित कर दिया है। खेत में लगाए गए बिजली के करंट की चपेट में आकर एक नर बाघ और एक मादा बाघिन की मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में करंट फैलाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह मामला वन परिक्षेत्र जयसिंहनगर के मासीरा सर्किल अंतर्गत बीट बनचाचर, कक्ष क्रमांक 382 की राजस्व भूमि से जुड़ा है। जहां खेतों की सुरक्षा के लिए अवैध रूप से लगाए गए बिजली के तारों की चपेट में आकर दोनों बाघों की मौत हो गई थी। घटना सामने आने के बाद वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था और मैदानी अमले की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे।

और भी जिम्मेदारों पर हो सकती है कार्रवाई

वन विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संबंधित क्षेत्र में नियमित गश्त, निगरानी और समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते यह गंभीर घटना हुई। इसी लापरवाही को आधार बनाते हुए डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड पर सस्पेंशन की गाज गिरी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार आगे भी जांच के आधार पर और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सकती है।

7 आरोपी गिरफ्तार

इस पूरे मामले में वन विभाग पहले ही त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुका है, जिन्होंने खेतों में करंट फैलाने का अवैध कृत्य किया था। इन आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

निगरानी और गश्त होगी सख्त

दो बाघों की मौत की घटना ने वन विभाग और प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। अब विभाग का कहना है कि संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और गश्त को और सख्त किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इन्हें किया गया सस्पेंड

वहीं इस पूरे मामले में उत्तर वन मंडल की डीएफओ तरुणा वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो बाघों की मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है। डिप्टी रेंजर बृहस्पति पटेल और बीट गार्ड राजेंद्र पूरी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
शहडोल में दो बाघों की मौत का मामला : लापरवाह अफसर पर गिरी गाज, बीट गार्ड भी नपे, करंट फैलाने वाले आरोपी भी पहुंचे हवालात