Download App

Latest News

पूर्ववर्ती सरकारों ने दशकों तक की मछुआरा समुदाय की उपेक्षा : केरल में बोले पीएम मोदी, हमारे लिए अहम है मछुआरों की सुरक्षाजल गंगा संवर्धन अभियान में गड़बड़झालाः : हरदा जिसे से आया हैरान करने वाला मामला जिम्मेदारों पर लगा गंभीर आरोपआयुष्मान के नए नियम के खिलाफ राजधनी में दिखा आक्रोश : सरकार आदेश वापस लेने लगाई गुहार, जानें क्या तय किए गए हैं मापदंडमप्रः जांच कमेटी की अनुशंसा के बाद भी ब्लैकलिस्ट नहीं हो सकी संस्था : एसजेडी में सप्लाई किया था करोड़ों का गुणवत्ताहीन इलेक्ट्रॉनिक सामान 1983-2011 के सामने फीका टी20 वर्ल्ड कप! : महशहूर कमेंटेटर के बयान से मचा बवालहस्यमयी डोडीताल : हिमालय की गोद में वह पवित्र झील जहां जुड़ी है भगवान गणेश के पुनर्जन्म की कथा

मप्र में सूरज के तीखे तेवर : मार्च में ही लू का दिखने लगा असर, कई जिलों का पारा 38 डिग्री के पार, 15 के बाद और कहर ढाएगी गर्मी

 मार्च में ही लू का दिखने लगा असर, कई जिलों का पारा 38 डिग्री के पार, 15 के बाद और कहर ढाएगी गर्मी
a

admin

Mar 11, 202601:35 PM

भोपाल। मप्र में मार्च के दूसरे हफ्ते से ही सूरज ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सूबे का पारा तेजी से उछाल मार रहा है। यही नहीं कई जिलों में अभी से लू जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में देखा जा रहा है, जहां तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 मार्च के बाद गर्मी का असर और तेज हो सकता है।

मंगलवार को धार में पारा सबसे ज्यादा 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सागर में 38.9 डिग्री, रतलाम में 38.8 डिग्री, नर्मदापुरम में 38.8 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 38.3 डिग्री, गुना में 38.1 डिग्री और दमोह-टीकमगढ़ में 38 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल का पारा 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। यह यह सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार इस साल मार्च में गर्मी का असर पिछले साल की तुलना में ज्यादा दिखाई दे रहा है। राजधानी सहित प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्सों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। सोमवार के बाद लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी दिन के समय तेज गर्मी महसूस की गई। जबकि आगामी दिनों में न्यूनतम एवं अधिकतम तापमानों में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

सुबह और रात रहती है ठंडक

दिन की अपेक्षा सुबह और राते ठंडक आभास कराती है। मौसम में इस बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। अस्पतालों में सर्दी, जुकाम और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढने लगी है।

40 के पार जा सकता है पारा

मार्च के दूसरे ही पखवाड़े में कई जिलों का पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचता दिखाई दे रहा है। मंगलवार रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल में यह 36.8 दर्ज किया गया। इसको देखते हुए अनुमान जताया गया है कि आगामी चंद दिनों में पारा 40 के पार चला जा सकता है।

इसलिये ऐसे हालात

दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण जहां बना हुआ है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में मध्य स्तरीय क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं के साथ मध्य पाकिस्तान के ऊपर बने हवा के चक्रवाती परिसंचरण से उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट हवाएं उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रही है।

सुबह 10 बजे से चुभने लगी धूप

मौसम विभाग की चेतावनी से पहले ही राजधानी में गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है। सुबह 10 बजे से ही जहां सूरज की चमक बेहाल करते हुए पसीने निकालने लगी है। वहीं दिन की गर्मी को देखते हुए लोगों ने घर व कार्यालयों में पंखे और एसी का उपयोग शुरू कर दिया है। बाजारों में भी इनकी पूछ-परख बढ़ गई है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder