Download App

Latest News

लेबर कोड्स : नए श्रम कानून मजदूरों के अधिकारों पर सुनियोजित हमला, कांग्रेस ने की कानूनों को वापस लेने की मांगचित्रकूट-मैहर को मिली में पीएम श्री हेली पर्यटन की सौगात : उत्साह व उमंग से हुआ पहली उड़ान का स्वागतदेसी घी : भारत का असली सुपरफूड, जो स्वाद और सेहत दोनों का रखे ख्यालगंभीर को कोचिंग के लिए नहीं बुलाएंगे : आइसलैंड क्रिकेट ने ऐसे उड़ाया भारतीय कोच का मजाक252 करोड़ का ड्रग्स मामला : एएनसी यूनिट पहुंचे अभिनेता सिद्धांत कपूर, आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने अधिकारी पूछेंगे सवालबिहार में बनेंगे 11 नए टाउनशिप : नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में फैसला, कई और अहम प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

चित्रकूट-मैहर को मिली में पीएम श्री हेली पर्यटन की सौगात : उत्साह व उमंग से हुआ पहली उड़ान का स्वागत

Featured Image

Author : admin

Published : 25-Nov-2025 04:30 PM

सतना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अनूठी पहल पर मध्यप्रदेश में हवाई पर्यटन के क्षेत्र में एक गौरवशाली अध्याय प्रारंभ किया गया है। प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को सुदृढ कर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा का संचालन विधिवत शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री वाइल्ड लाइफ सेक्टर के शेडयूल के अनुसार जबलपुर- मैहर- चित्रकूट- मैहर-जबलपुर ट्रिप वन पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा की पहली उड़ान सोमवार को जबलपुर से मैहर पहुंची। यहां राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, वनसमिति के सभापति हरीशकांत त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर रानी बाटड ने पहली उडान का उत्साह और उमंग के साथ पारंपरिक स्वागत किया।

इसके बाद सतना जिले के चित्रकूट आरोग्यधाम के हेलीपैड पर पहली उडान प्रातः 11.30 बजे पहुंची। यहां विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल, चित्रकूट के साधू-संत, गणमान्य नागरिकों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में प्रथम उड़ान का स्वागत किया गया।

टाइमलाइन अपडेट

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder