Download App

Latest News

समावेशी की दिशा में दिल्ली सरकार का अहम कदम : अब मुफ्त यात्रा में यात्रा कर सकेंगे ट्रांसजेंडर, प्रस्ताव पर लगी मुहरताक पर कलेक्टर का फरमान : आदेश के बाद रविवार को बंद रखीं गैस एजेंसियां, शिकायत मिलने पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, डीलरों को दी चेतावनीशिक्षक पात्रता परीक्षा विवाद : लोक शिक्षण की कल्याण समिति ने सरकार को दी सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह, क्या बोले शिक्षाविद् जानेंCAG की रिपोर्ट में MPLUN के अधिकारियों की लापरवाही उजागर, : सरकारी खनिज से विकसित हुए औद्योगिक क्लस्टर, ठेके से कराया काम, नहीं वसूली करोड़ों की रॉयल्टी सड़क एवं परिवहन मंत्रालय का बड़ा फैसला : स्लीपर बसों में अब फायर सेफ्टी सिस्टम जरूरी, बिना एफडीएसएस नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

मार्च के मध्य में ही सूरज ने दिखाए तीखे तेवर : मप्र के कई शहरों का पारा सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक, दो दिन तक भीषण गर्मी झेलने के बाद मिल सकती है राहत

मप्र के कई शहरों का पारा सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक, दो दिन तक भीषण गर्मी झेलने के बाद मिल सकती है राहत
a

admin

Mar 16, 202604:27 PM

भोपाल। मार्च के मध्य में ही सूरज ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश में जबरदस्त गर्मी महसूस की जा रही है। खासतौर पर दिन में गर्मी का अहसास सामान्य से अधिक हो रहा है। प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान (उच्चतम तापमान ) सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 40.4 डिग्री नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। मौमस विभाग की मानें तो अगले 2 दिन तक तेज गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं, 18 और 19 मार्च को कई जिलों में बारिश हो सकती है। कल से दो दिनों तक प्रदेश के उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना है। लिहाजा उस दौरान तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने के आसार हैं।

इससे पहले रविवार को ग्वालियर-चंबल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर देखा गया। यहां बादल छाए रहे। इससे तापमान में 1.7 डिग्री तक की गिरावट हुई। मौसम विभाग की माने तो यह सिस्टम अब कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। उत्तर और दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

आठ जिलों में छाए रहेंगे बादल, बारिश का भी अलर्ट

ग्वालियर, चंबल और महाकौशल के आठ जिलों में बादल छाये रहने के साथ-साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि भोपाल सहित विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम और राजगढ़ सहित अन्य जिलों में बारिश के आसार हैं। यहां प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश मे सबसे कम पारा पचमढ़ी में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बड़े शहरों में सामान्य से 4.5 तक ज्यादा पारा

प्रदेश के बड़े शहरों में 4.5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा तापमान से जूझ रहे हैं। नर्मदापुरम में भीषण लू का प्रभाव बना रहा। वही भोपाल, नर्मदापुरम, चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में 3.4-4.5 डिग्री पारा दर्ज किया गया। इधर, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 2.6-2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।

मार्च के दूसरे सप्ताह में गर्मी का ट्रेंड

प्रदेश में मार्च के दूसरे पखवाड़े में तेज गर्मी का ट्रेंड है। पिछले 10 साल में 15 मार्च के बाद ही तेज गर्मी पड़ी है, लेकिन इस बार ट्रेंड बदल गया है। दूसरे पखवाड़े की बजाय शुरुआत में ही पारे में उछाल आया है। वहीं, बारिश और आंधी का भी अलर्ट है।

अप्रैल-मई सबसे ज्यादा गर्म रहेंगे

मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इन दो महीने के अंदर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
मार्च के मध्य में ही सूरज ने दिखाए तीखे तेवर : मप्र के कई शहरों का पारा सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक, दो दिन तक भीषण गर्मी झेलने के बाद मिल सकती है राहत