Download App

Latest News

बंदूक नहीं, कला का सहारा लिया... : अशोक पंडित ने कश्मीरी फिल्म बट्ट कोच की तारीफ में पढ़ी कसीदें, दीं शुभकामनाएंउड़द पर 600 बोनस, बनेंगे 1 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड : अन्नदाताओं के लिए सीएम का बड़ा ऐलान, गोशालाओं तक भूसा पहुंचाने ट्रॉली उपलब्ध कराएगी सरकारखूब तप रहा मप्रः पारा गिरा पर गर्मी से नहीं मिली राहत : राजधानी सहित कई जिलों का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा

खूब तप रहा मप्रः पारा गिरा पर गर्मी से नहीं मिली राहत : राजधानी सहित कई जिलों का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा

राजधानी सहित कई जिलों का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा
G

Ganesh Sir

Mar 17, 202601:22 PM

भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के असर ने राज्य में पारा भले ही लुढ़का दिया है, लेकिन इसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश प्रमुख शहरों में तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा नर्मदापुरम तपा। जहां अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल सहित चंबल, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस तक अधिक तापमान रहा है। जबकि इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और शहडोल संभागों के जिलों में यह अधिकता 1.8-2.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज की गई है। इधर मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन ने 17 मार्च से सक्रिय हो रहे नये पश्चिमी विक्षोभ को देखते हुए आगामी 2 दिनों में 3-5 डिग्री तक गिरावट का अनुमान जताया है। इसका असर 18-19 मार्च को असर दिखाई देगा।

5 शहरों में तापमान

शहर अधि न्यूनतम

भोपाल 36.4 20.0

जबलपुर 35.7 19.6

इंदौर 35.5 19

उज्जैन 35.5 15.8

ग्वालियर 32.6 17.1

प्रदेश में 18-19 को बारिश का अलर्ट

राज्य में 17 मार्च को प्रदेश में कहीं भी बारिश या बादल का विशेष अलर्ट नहीं है। हालांकि 17 मार्च की रात से नये पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय होने से प्रदेश में 18 और 19 मार्च को कुछ इलाकों में बारिश होने की आशंका जताई गई है।

तापमान में गिरावट

नर्मदापुरम सोमवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि यहां 1.5 डिग्री पारा लुढ़का है। इसके पहले यहां 40.4 डिग्री पारा रिकार्ड किया गया था। हालांकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। बावजूद इसके जबलपुर में 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी आई है।

अप्रैल-मई सबसे ज्यादा गर्म रहेंगे

मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पडने का अनुमान जताया है। इन दो महीने के अंदर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder