रविवार, 19 अप्रैल 202611:41:30 AM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

मप्र की महिला आईएएस के फार्म हाउस में जुआ खेलने का मामला : थाना प्रभारी समेत 3 पर गिरी गाज, जानें क्या है इन पर आरोप

admin

admin

Mar 12, 2026
01:33 PM
थाना प्रभारी समेत 3 पर गिरी गाज, जानें क्या है इन पर आरोप

मानपुर। इंदौर के मानपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने महू के अवलीपुरा स्थित एक फार्म हाउस पर दबिश देकर जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। यह यह फार्म हाउस आईएएस वंदना वैद्य और उनके पति अंबरीश वैद्य के नाम पर है। वंदना वैद्य वर्तमान में वित्त विकास निगम इंदौर की प्रबंध संचालक हैं। पुलिस ने मौके से 13.67 लाख रुपए 30 मोबाइल और दो कारे जब्त की थी। इस मामले में बड़ा एक्शन हुआ है।

जुआकांड में थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस अफसर निलंबित हो गए हैं। इस मामले में मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह हिरवे, एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन पर आरोप है कि सूचना मिलने के बाद मौके पर देरी से पहुंचे थे, जिसकी वजह से मुख्य आरोपी सहित पांच लोग मोके से नो दो ग्यार हो गए।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने फार्म हाउस से 18 जुआरियों को पकड़ा है, जिनमें ज्यादातर संभ्रांत परिवारों के हैं। जबकि पांच आरोपी मौके से भाग गए। इनमें जुआ खिलवाने वाला मुख्य आरोपी जगदीश राठौर उर्फ कूबड़ा है। वह जगह बदल-बदल कर लोगों को जुआ खिलवाता है। मानपुर क्षेत्र में फार्म हाउस पर चल रहे जुए की खबर अफसरों को पहले से थी, फिर भी समय रहते एक्शन नहीं लिया गया।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें